आलू गोभी

Edited By ,Updated: 29 Oct, 2016 09:27 PM

आलू गोभी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसंद आती...

आलू गोभी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, बच्चे या बड़े सभी को पसंद आती है। आइए आज हम आपको आलू गोभी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएं। 

 

सर्विंग - 2

सामग्री

तेल - 1 बड़ा चम्मच
कटा हुआ प्याज - 100 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
लाल शिमला मिर्च - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अमचूर पाऊडर - 1 चम्मच
आलू - 150 ग्राम
फूलगोभी - 300 ग्राम
हरी मटर - 50 ग्राम

 

विधि 

1. एक पैन को आंच पर रखें। इसमें 1 चम्मच तेल और प्याज डाल कर हल्का सुनबरा होने तक पकाएं। 
2. अब 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट100 ग्राम टमाटर प्यूरी डालकर 3-5 मिनट के हिलाते रहें। 
3. अब  इसमें नमक, 1/2 चम्मच लाल शिमला मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच अमचूर पाऊडर डालकर 2-3 मिनट के लिए पकने दे और अच्छी तरह से सारी सामग्री के मिला लें। 
4. अब 150 ग्राम आलू डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
5. इसमें 300 ग्राम फूलगोभी में डालें और बर्तन का ढक्कन बंद करके 15-20 मिनट के लिए पकाने दें। 
6. अब 50 ग्राम मटर डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और एक बार फिर बर्तन का ढक्कन 5-6 मिनट के लिए बंद कर दें। 
7. रोटी के साथ गरमा-गरम परोसें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!