दाल पकवान बनाकर बढ़ाएं खाने का स्वाद

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Jun, 2018 02:53 PM

हर दिन के खाने से बोर हो चुके हैं तो आज बनाए दाल पकवान। आइए जानते हैं इसकी विधि।

हर दिन के खाने से बोर हो चुके हैं तो आज बनाए दाल पकवान। आइए जानते हैं इसकी विधि। 

सामग्री
अरहर दाल- 200 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
मैदा - 290 ग्राम
सूजी - 95 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेल - 60 मिलीलीटर
पानी - 200 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल
पानी - 900 मिलीलीटर
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
करी पत्ते - 8
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
सूखी आम पाउडर - 1/2 चम्मच
प्याज -स्वाद अनुसार
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में 200 ग्राम दाल को 500 मिलीलीटर पानी में 2 घंटे तक भिगो दें।
2. इसके बाद अन्य कटोरे में पानी - 500 मिलीलीटर,मैदा 290 ग्राम,सूजी 95 ग्राम,नमक 1/2 चम्मच,जीरा 1 चम्मच,तेल 60 मिलीलीटर
तथा पानी 200 मिलीलीटर डालकर सभी अवयवों से मुलायम आटा गूंध लें।
3. 20 मिनट के लिए आटे को साईड पर रख दें।
4.  इसके बाद आटे की छोटी-छोटी रोटियां बनाएं और उसमें काटे (फोर्क) की मदद से छेक कर दें ताकि उनमें थोड़ा क्रिस्प आ जाए।
5.  अब इन्हें गर्म तेल में तल लें और टिशू पेपर पर निकाल कर रख लें।
6.  कुकर में 900 मिलीलीटर पानी, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नमक तथा भीगी हुई दाल डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
7.  ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक तरफ रखें।
8. एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, 1 चम्मच जीरा, 8 करी पत्तियों को डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
9. 1 बड़ा चमचा अदरक, 1 चम्मच हरी मिर्च डालकर 2 - 3 मिनट के पकाएं।
10. फिर 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच आमचूर डालकर 2 - 3 मिनट के लिए हिलाएं।
11. ये सारा मसाला पकी हुई दाल में डाले और 3 से 5 मिनट के लिए कुक करें।
12. प्याज और धनिया के साथ गार्निश करें।
13. तैयार  पकवान  के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!