Edited By ,Updated: 11 Nov, 2016 04:28 PM
कई लोग मीठा खाने के शौकीन होते है...
कई लोग मीठा खाने के शौकीन होते है। अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है तो गाजर का हलवा ट्राई करें। आज हम आपको बताते है गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी...
सामग्री
- 1 किलो गाजर
- 100 मि.ली घी
- 250 ग्राम चीनी
- 300 ग्राम खोया
- 1/2 टीस्पून बड़ी इलायची
- 15 ग्राम किशमिश
- 50 ग्राम बादाम
- 50 ग्राम काजू
विधि
1. सबसे पहले गाजरों को कद्दूकस करके एक बाउल में निकाल लें।
2. अब एक पैन में घी गर्म करें। अब उसमें कद्दूकस की हुए गाजरें डाल लें।
3. अब इसे 15-20 मिनट के लिए पकाएं।
4. अब उसमें चीनी डाले और अच्छी से मिलाए ताकि चीनी मिक्स हो जाए। बाद में खोया डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
5. बाद में बड़ी इलायची, किशमिश, बादाम और काजू डालकर मिक्स करें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
6. गाजर का हलवा तैयार है। अब इसे बादाम और काजू के साथ गार्निश करके सर्व करें।