खट्टी मिट्ठी रेसिपी है कच्चे आम की माही

Edited By Sonia Goswami,Updated: 17 Aug, 2018 11:11 AM

फिश खाने के शौकिनों के लिए आज हम लाए हैं खट्टी-मिट्ठी रेसिपी जिसमे मछ्ली के साथ-साथ कच्चे आम के टेस्ट भी मिलेगा।

फिश खाने के शौकिनों के लिए आज हम लाए हैं खट्टी-मिट्ठी रेसिपी जिसमे मछ्ली के साथ-साथ कच्चे आम के टेस्ट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।


सामग्री
तेल - 2 चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
मेथे साबत - 1/4 चम्मच
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 5
करी पत्ता - 6
प्याज - 200 ग्राम
हल्दी - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
टमाटर - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
कच्चे आम - 100 ग्राम
पानी - 250 मिलीलीटर
चीनी - 1 चम्मच
नारियल का दूध - 110 मिलीलीटर
फिश - 200 ग्राम
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच

तैयारी
1. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच मेथी के बीज, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 5 सूखी लाल मिर्च तथा 6 करी पत्ता  डालकर भूनें।
2. फिर 200 ग्राम प्याज भूनें। हल्दी मिलाएं।
3. 1 चम्मच धनिया पाऊडर तथा 1/2 चम्मच लाल मिर्च  मिलाएं।
4. अब 100 ग्राम टमाटर डालें और मुलायम होने तक पकाएं।
5. 1 चम्मच नमक  मिलाएं। फिर, 100 ग्राम कच्चे आम मिलाएं।
6.  250 मिलीलीटर पानी डालकर पकाएं।
7. अब 1 चम्मच चीनी तथा 110 मिलीलीटर नारियल के दूध को अच्छी तरह मिलाएं।
8. इसे उबाल आने दें और फिर 200 ग्राम मछली मिलाएं।
9.  उबाल आने दें। कम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
10. 1/2 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं।  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
11. आप की रेसिपी तैयार है रोटी या चावल के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!