मटन काठी रोल बच्चों को आएंगे पसंद

Edited By Sonia Goswami,Updated: 14 Jul, 2018 01:05 PM

आज हम आपके लिए लाएं है मटन काठी रोल की रेसिपी जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों को बेहद पसंद आएंगे। जानते हैं इसकी विधि।

आज हम आपके लिए लाएं है मटन काठी रोल की रेसिपी जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों को बेहद पसंद आएंगे। जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
बोनलेस मटन - 500 ग्राम
अदरक - लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
नींबू का रस - 1 1/2 चम्मच
दही - 90 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2 चम्मच
मैदा - 180 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
तेल - 45 मिलीलीटर
पानी - 9 0 मिलीलीटर
तेल - 45 मिलीलीटर
पानी - 100 मिलीलीटर
अंडा - 1
नमक - 1/4 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
प्याज - स्वाद अनुसार
धनिया - स्वाद अनुसार

 

तैयारी
1. एक कटोरे में बेनालेस मटन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च,गर्म मसाला, नींबू का रस, दही,नमकतथा हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 घंटे के लिए मेरिनेट होने दें।
2. एक अन्य कटोरे में मैदा,नमक, तेल तथा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और इसे  20 मिनट के लिए  रख दें।
3. एक बर्तन में तेल गरम करें और इसमें मसालेदार मटन डालकर भूनें। इसके बाद 90 मिलीलीटर पानी डालकर   ढककर 45 मिनट तक पकाएं।
4. ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। चिकन को माध्यम आंच पर पकाएं जब तक वे पक न जाएं। फिर गैस से उतार कर रख दें।
5. इसके बाद आटे से पतली रोटी बनाएं और तवे पर मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
6. इसे धीरे से फ्लिप करें और इसके ऊपर अंडा फैंट कर डालें। समान रूप से फैलाएं।
7. उस पर नमक और काली मिर्च छिड़के फ्लिप करें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
8. इसे तवे से हटा दें और इसे बोर्ड पर रखें। इस पर कुछ प्याज डालें। पके हुए मटन को इस पर रख दें।
9. धनिए के साथ गार्निश करें। इसे कसकर रोल करें और एल्यूमीनियम पेपर के साथ कवर करें।
10. आपके मटन काठी रोल तैयार हैं। गर्मा-गर्म परोसें।

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!