Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2018 08:08 PM
आज की हमारी यह रैसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें नॉन वेज खाना बहुत पंसद है। यदि आप भी चिकन खाने के शौंकीन हैं तो आज हम आपको एक स्पैशल डिश मुर्ग मलाई कबाब घर पर बनाना सिखाएगें। यह खाने में बड़ा ही लजीज लगता है और इसे बनाना...
आज की हमारी यह रैसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें नॉन वेज खाना बहुत पंसद है। यदि आप भी चिकन खाने के शौंकीन हैं तो आज हम आपको एक स्पैशल डिश मुर्ग मलाई कबाब घर पर बनाना सिखाएगें। यह खाने में बड़ा ही लजीज लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी विधि।
सामग्री
बोनलेस चिकन - 800 ग्राम
नमक- 1 चम्मच
सफेद काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया- 10 ग्राम
हरी मिर्च- 3
अदरक 1 1/2 चम्मच
लहसुन- 1 चम्मच
प्रोसेस्ड चीज-65 ग्राम
ताजा क्रीम- 2 चम्मच
दही- 2 चम्मच
मकई का आटा- 40 ग्राम
नमक- 1 चम्मच
घी- ब्रशिंग के लिए
चाट मसाला- सजावट के लिए
विधि
1. एक बाउल में 800 ग्राम चिकन, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच सफेद काली मिर्च पाउडर डालकर
इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
2. चिकन को 30 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।
3. एक बाउल में, 10 ग्राम धनिया, 3 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच अदरक, 1 चम्मच लहसुन लें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
4. इस मिश्रण को एक बाउल में डालें, फिर इसमें 65 ग्राम प्रोसेस्ड चीज, 2 चम्मच ताजा क्रीम, 2 चम्मच दही ,40 ग्राम मकई का आटा, 1 चम्मच नमक डाले और अच्छी तरह मिलाएं।
5. चिकन को रात बर मैरीनेट के लिए रख दें।
6. 30 मिनट के लिए सीखों को पानी में डुबो कर रखें।
7. चिकन को सीखों में परोएं।
8. ओवन को 250 डिग्री फारेनहाइट/ 480 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें और चिकन को इसमें 8 मिनट के लिए बेक करें।
9. इसे घी के साथ ब्रश करें और उन्हें फ्लिप करें।
10. फिर इसे 8 मिनट के लिए सेंके।
11. इसके ऊपर कुछ चाट मसाला छिड़के।
12. चटनी के साथ गरमा-गर्म परोसें।