टेस्टी आम पन्ना बनाने की रैसिपी

Edited By ,Updated: 28 Apr, 2016 12:52 PM

raw mango recipe

गर्मियों के मौसम में लोग ड्रिंक्स, स्मूदी शैक्स पीना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं आम से बनी चीजें भी गर्मियों के मौसम में अच्छी लगती है।

गर्मियों के मौसम में लोग ड्रिंक्स, स्मूदी शैक्स पीना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं आम से बनी चीजें भी गर्मियों के मौसम में अच्छी लगती है। मैंगो शेक, आम पन्ना, आम की चटनी आदि बहुत टेस्टी लगते हैं। गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करने से पेट से संबंधित किसी तरह की दिक्कत अौर लू लगने से बचाया जा सकता है क्योंकि यह ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है। 

आइए जानते हैं आम पन्ना बनाने की विधि

सामग्री

- 1 कच्चा अाम(मध्यम आकार का) 

- 2 छोटी इलायची(कुटी हुई) 

- 2 चम्मच काला नमक

- पुदीना इच्छानुसार

- शक्कर अावश्कतानुसार

- 1लीटर पानी

बनाने की विधि-

कच्चे आम को पानी से अच्छी तरह धो लें।अब इसे कुकर में 2 से 3 सीटी लगवा कर उबाल लें। अब इसे छिलकर इसका रस निकाल लें। आम के गुद्दे में चीनी, काला नमक और इलाइची मिक्स करें। अब सारे मिश्रण को मिक्सी में अच्छे से ग्राइंड करें और इसमें पानी, आई क्यूब और पुदीना डालकर अच्छे से मिला लें और आम पन्ना पीने के मजा लें।

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!