सास है या जल्लाद, दामाद को जिन्दा जलाया

Edited By Updated: 20 Mar, 2015 07:27 AM

article

हरियाणा के रेवाडी के गांव बादीवास में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पति अपने ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया था कि...

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाडी के गांव बादीवास में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पति अपने ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया था कि अचानक उसकी सास ने उस पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मंगलवार रात को हुई इस खौफनाक घटना से सबको हिला के रख दिया। इस घटना में घायल हुए युवक को रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाकर सास के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी महेश्वरी निवासी धर्मपाल मंगलवार शाम गांव बीदावास स्थित अपनी ससुराल में पत्नी को लेने आया था। रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के कारण धर्मपाल बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंच कर धर्मपाल को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, परंतु युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था।

बुधवार शाम बावल पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए, जिसमें पीड़ित ने सास राजदेवी द्वारा मंगलवार रात उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही है। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर सास राजदेवी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!