हमें पाकिस्तान भेज दो ...!

Edited By Updated: 27 Apr, 2015 10:50 PM

article

आरएसएस के बयान के बाद अलगाववादियों ने भी अपना बयान जारी कर दिया है।

जम्मू: आरएसएस के बयान के बाद अलगाववादियों ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। कश्मीर में पाक के नारे लगाने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए..संघ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अलगाववादियों ने कहा है कि हमे पाकिस्तान निर्वासित कर दो, हम पाकिस्तान रहना चाहते हैं। इस्लाम संरक्षक मोहम्मद अइाजम इंकलाबी ने कहा कि संघ को ध्यान में रखना चाहिए कि यह 1947 नहीं है बल्कि 2015 है।

उन्होंने कहा कि हमे पाकिस्तान निर्वासित किया जाए, हम वहां रहना पसंद करेंगे। अलगाववादी नेता ने संघ पर आरोप लगाया कि 1947 में जातीय सफाई के लिए सीधे तौर पर आरएसएस जिम्मेदार था। कश्मीर के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि किस तरह से जम्मू कश्मीर के पांच लाख मुस्लमानों की हत्या कर दी गई थी। जम्मू कश्मीर में सरकार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले कश्मीरी लोगों की आवाज को दबा रही है।

इंकलाबी ने संघ के बयान को गैरजिम्मेदाराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि मसरत आलम शांतिपूर्ण तरीके से रैली कर रहा था। उसे आम बात के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा शासित कश्मीर भी हमारा है, इसलिए हम पर हुक्म चलाने वाले संघ के नेता कौन होते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!