भारत का निर्यात 9% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 7 माह के शीर्ष पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jun, 2024 12:03 PM

india s exports increased by nine percent to 38 13 billion

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से वस्तुओं का निर्यात मई, 2024 में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश से 34.95 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह बढ़कर सात...

नई दिल्लीः वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से वस्तुओं का निर्यात मई, 2024 में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश से 34.95 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 31.46 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।

वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ने से मई में आयात भी 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब डॉलर पहुंच गया। मई, 2023 में 57.48 अरब डॉलर का आयात किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, औषधि, कपड़ा और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में देश का निर्यात घटकर 41.68 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में निर्यात 5.1 फीसदी बढ़कर 73.12 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात भी 8.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 116 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

रत्न-आभूषण निर्यात में 4.97% गिरावट

रत्न एवं आभूषण का निर्यात मई में 4.97 फीसदी घटकर 20,713.37 करोड़ रुपये रह गया। रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोने के आभूषणों का निर्यात 13.1 फीसदी बढ़कर 5,507.71 करोड़ पहुंच गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात भी बढ़कर 1,103.72 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का सकल निर्यात 14,190.28 करोड़ से घटकर 12,270.54 करोड़ रुपये रह गया।

सेवाओं का निर्यात भी बढ़ा

सेवाओं का निर्यात मई में सालाना आधार पर 11.74 फीसदी बढ़कर 30.16 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 26.99 अरब डॉलर था। सेवाओं का आयात भी 8.81 फीसदी बढ़कर 17.28 अरब डॉलर पहुंच गया।

क्रूड आयात में 28% तेजी

कच्चे तेल का आयात मई में 28 फीसदी बढ़कर 20 अरब डॉलर पहुंच गया। इस तरह, 2024-25 के पहले दो महीनों में क्रूड आयात 24.4 फीसदी बढ़कर 36.4 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, सोने का आयात घटकर 3.33 अरब डॉलर रह गया।

इन देशों को किया सर्वाधित निर्यात

भारत ने जिन पांच देशों को सर्वाधिक निर्यात किया, उनमें अमेरिका, नीदरलैंड, यूएई, मलयेशिया और ब्रिटेन शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!