Closing Bell: हरे निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 76810 के स्तर और निफ्टी 23398 के लेवल पर पहुंचा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 13 Jun, 2024 03:37 PM

market closed on green mark bse reached

शेयर बाजार में आज यानी 13 जून को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 204 अंकों की तेजी के साथ 76,810 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 75 अंक की तेजी रही, ये 23,398 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 13 जून को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 204 अंकों की तेजी के साथ 76,810 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 75 अंक की तेजी रही, ये 23,398 के स्तर पर बंद हुआ।

सुबह के कारोबार में शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी 23,481 ने का स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी भी 23,450 के स्तर पर था।  

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार में बुधवार को मिला-जुला कारोबार रहा। डॉओ जोन्स 0.09% की तेजी के साथ 38,712 पर बंद हुआ। वहीं S&P ने कल ऑल टाइम हाई बनाया। ये 0.85% चढ़कर 5,421 पर बंद हुआ।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12 जून को 427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 234 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इससे कारोबार के सेंटिमेंट में तेजी है।
  • मई में रिटेल महंगाई 4.75% पर आ गई है। यह 12 महीने का निचला स्तर है। जून 2023 में यह 4.81% थी। महंगाई में गिरावट आने से भी मार्केट को सपोर्ट मिल रहा।

कल निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 12 जून को निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 23,441 को स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 58 अंक की बढ़त के साथ 23,322 पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 149 अंक की तेजी देखने को मिली थी। ये 76,606 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!