Smartphone Market: भारत में स्मार्टफोन की बिक्री धड़ाम, 2016 के बाद तीसरी तिमाही का सबसे खराब प्रदर्शन

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 12:15 PM

smartphone sales in india 26 worst third quarter performance since 2016

भारत में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई। बाजार शोध कंपनी ओम्डिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। यह 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री है।

नई दिल्लीः भारत में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई। बाजार शोध कंपनी ओम्डिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। यह 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान वीवो, ओप्पो और शाओमी जैसी प्रमुख चीनी कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई, जबकि सैमसंग मामूली गिरावट के बावजूद फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। एप्पल भी सालाना आधार पर बिक्री में 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल रही। रिपोर्ट में कहा गया, ''त्योहारों के दौरान भी वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार की बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत घटकर 3.58 करोड़ इकाई रह गई है। यह 2016 के बाद से तीसरी तिमाही की सबसे कम बिक्री है।'' 

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने तीसरी तिमाही में 67 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर करीब एक प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही। वीवो 64 लाख इकाई की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। शाओमी की बिक्री 28 प्रतिशत घटकर 47 लाख इकाई और ओप्पो की बिक्री 24 प्रतिशत गिरकर 49 लाख इकाई रह गई। एप्पल 39 लाख इकाई की बिक्री के साथ शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल रही। 

ओम्डिया के प्रमुख विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा कि सितंबर आमतौर पर ऑनलाइन बिक्री के बड़े आयोजन से पहले भंडार जुटाने के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस बार बिक्री की रफ्तार कमजोर रही। विशेष रूप से ऑनलाइन बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले नए मॉडल कम होने, किफायती फोन की सीमित उपलब्धता और प्रचार योजनाओं के बीच अंतर घटने से इस माध्यम को मिलने वाला पारंपरिक त्योहारी लाभ कम हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!