दुकान का ताला तोड़ 80 हजार नकदी और सामान चोरी करने वाले 2 काबू

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 02:29 PM

2 arrested for stealing

उनकी पहचान बलौंगी स्थित आजाद नगर में रहने वाले अनिल कुमार (27) और मुस्तफा (29) के तौर पर हुई है

मोहाली,(संदीप): बलौंगी थाना एरिया स्थित शटरिंग शॉप का ताला तोड़ 80 हजार की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान बलौंगी स्थित आजाद नगर में रहने वाले अनिल कुमार (27) और मुस्तफा (29) के तौर पर हुई है।


जानकारी के अनुसार शटरिंग शॉप के संचालक चरनजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी अज्ञात आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़ 80 हजार नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर थाना प्रभारी राजपाल की अगुआई में जांच कर दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने चोरी किए चोरी के पैसों में से 60 हजार और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!