Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Oct, 2026 01:53 AM

Aaj Ka Good Luck (23rd October 2026): शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ अवसरों के संकेत लेकर आया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे...
Aaj Ka Good Luck (23rd October 2026): शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ अवसरों के संकेत लेकर आया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे करियर, कारोबार, धन, पारिवारिक संबंध और स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है। किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिल सकते हैं, तो किसी के लिए रिश्तों में मधुरता लाने और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का दिन हो सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत शुभ संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ करना लाभकारी माना जाता है।
आइए जानते हैं, 23 अक्टूबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या हैं आज के शुभ संकेत, गुडलक बढ़ाने के खास उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
मेष- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय- दूसरों के कहने में न आएं।
वृष- नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। व्यापारियों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
उपाय- डॉक्टरी सलाह को अनदेखा न करें।
मिथुन- बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
उपाय- प्रिय द्वारा कही गयी बातों का बुरा न मानें।
कर्क- ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रिस्पेक्ट करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय- सेहत को प्राथमिकता दें।
सिंह- अपना सारा दिन परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज व्यापार में रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव बना रहेगा।
उपाय- प्यार का जज़्बा ठण्डा न होने दें।
कन्या- इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता के साथ बातचीत करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो दिन के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत में हो रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें।
उपाय- उड़द से बनी कोई चीज न खाएं।
तुला- इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मिलकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करेंगे।
उपाय- गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक- आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम को समय पर पूरा कर लेने से राहत की सांस लेंगे। व्यापारिक तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। समाज में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा।
उपाय- अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।
धनु- नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
मकर- माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। लव लाइफ को सुखद बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सर्दी या एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।
उपाय- छुपे हुए दुश्मन से सावधान रहें।
कुंभ- पार्टनर की जरूरतों को नजर अंदाज न करें। माता के साथ किसी परिजन के घर जा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के हसीन पल बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
मीन- कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा।
उपाय- सकारात्मक सोच रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ