Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Oct, 2026 06:42 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी इंटिमेट रोमांटिक डेट नाईट की योजना बनाकर खुश करेंगे, मोहब्बत के
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी इंटिमेट रोमांटिक डेट नाईट की योजना बनाकर खुश करेंगे, मोहब्बत के बहाव को झेलने के लिए तैयार हो जाएं। सिंगल अपनी फ्लर्टी साइड को सामने लाने की भूल कर सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज क्रश को पता चल जाएगा की आप उन्हें चाहते हैं, प्रपोज करने में उतावलापन न दिखाएं। साथी की ढेर सारी रोमांटिक चीज़ें अंदरुनी खुशी का एहसास करवाएंगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी रोमांस से पहले बहुत उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन पर्सनल हाइजीन की समस्या दोनों के मूड खराब कर सकती है। सिंगल क्रश के प्यार में हर हद को पार कर देंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी का संबंध बनाने से पहले रोमांस का निर्माण करना अदभुत मजा देगा। हेल्दी कम्युनिकेशन से एक्स के साथ टूटे संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एक बेहतरीन इंटिमेसी एक्सपीरियंस को महसूस करेंगे। सिंगल एक्स के साथ व्यतीत की गई खूबसूरत यादों को याद कर खुशी के एहसास से रुबरु होंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) रिश्ते में ताजगी लाने के लिए साथी कोई इंटरेस्टिंग विकल्प सोचेंगे। प्यार भरी बातें आपसी मतभेद को कम करेंगी। सिंगल अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज एक-दूसरे के साथ अपनी भावनात्मक और शारीरिक अंतरंगता को बढ़ाने के लिए यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल को क्रश के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत महसूस होगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच मतभेद की स्थिति पैदा होगी। सिंगल हर किसी में बस अपने क्रश को ढूंढने की कोशिश करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की लालसा भरी झलक और गर्म मुस्कान दिल को घायल कर देगी। क्रश को आपकी परवाह होगी और वो आपके आसपास रहना पसंद करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज गहन रोमांस की इच्छा बनी रहेगी, उसके लिए साथी से कोई भी उम्मीद लगाने से पहले खुद में उत्तेजना लेकर आने की आवश्यकता है। क्रश का स्पर्श सिंगल के दबे अरमान जगाएगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी का जंगली रोमांस मीठा दर्द देगा लेकिन उसके साथ-साथ शारीरिक सुकून भी मिलेगा। सिंगल अपनी सभी महत्वपूर्ण इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी को यह एहसास होगा कि वो आपसे कितना प्यार करते हैं, जिससे वो सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक तौर पर भी खुद को आपसे जुड़ा महसूस करने लगेंगे। सिंगल खुश होने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेंगे।