Shani Uday: शनि उदय से इन राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2024 12:30 PM

shani uday

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि एक निश्चित अवधि के बाद उदय या अस्त होती है। इस समय शनि कुंभ राशि में अस्त हैं और जल्द ही उदित होने वाले हैं। शनि का उदित होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Uday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि एक निश्चित अवधि के बाद उदय या अस्त होती है। इस समय शनि कुंभ राशि में अस्त हैं और जल्द ही उदित होने वाले हैं। शनि का उदित होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शनि बहुत ही मंद अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं, जिस कारण उनका प्रभाव जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शनि को न्याय और कर्मफल देवता माना जाता है। 18 मार्च को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर उदित हो जाएंगे। शनि के उदित होने से कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि शनि के उदय होने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत।

PunjabKesari Shani Uday
मेष राशि
शनि के उदय होने से मेष राशि के जातकों को बेहद लाभ होने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

PunjabKesari Shani Uday
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का उदय बहुत लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। माता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे।

PunjabKesari Shani Uday
सिंह राशि  
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का उदय बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बनाएंगे। बहन के लिए बड़े और अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है।

PunjabKesari Shani Uday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!