ShukraTransit: मार्च में शुक्र 2 बार बदलेंगे चाल, खिल उठेगी 5 राशियों की किस्मत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2024 11:34 AM

मार्च महीने में शुक्र ग्रह दो बार अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही महीने में शुक्र ग्रह बहुत  जल्दी राशि परिवर्तन करें। इस मार्च महीने में वह पहले 6 मार्च को राशि परिवर्तन कर रहे हैं और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Transit 2024: मार्च महीने में शुक्र ग्रह दो बार अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही महीने में शुक्र ग्रह बहुत  जल्दी राशि परिवर्तन करें। इस मार्च महीने में वह पहले 6 मार्च को राशि परिवर्तन कर रहे हैं और फिर 31 मार्च को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 6 मार्च 2024 को वह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ जाएंगे और फिर 31 मार्च 2024 को वह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में आ जाएंगे। जो शुक्र की उच्च राशि है यानी पहले 6 मार्च को वह अपनी मित्र राशि में आएंगे और फिर 25 दिन के बाद वह अपनी उच्च राशि में आ जाएंगे और दोनों राशियों में गोचर करते हुए शुक्र ग्रह बहुत पावरफुल रहेंगे। अपने इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह पांच राशियों को जबरदस्त नतीजे, प्रेम और रोमांस देंगे। लग्जरी लाइफ, आय के नए साधन और खुशियां देंगे क्योंकि शुक्र ग्रह यही सब कुछ तो देते हैं।

नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, धन-दौलत, विलासिता, ऐश्वर्या, स्त्री सुख, वाहन सुख और प्रेम सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह हमें भौतिक सुख, कला और प्रतिभा देता है यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वह व्यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है।

PunjabKesari ShukraTransit

मार्च महीने में शुक्र ग्रह 6 मार्च और 31 मार्च को अपनी रशियां बदलेंगे, तो जिन पांच राशियों को जबरदस्त कामयाबी और खुशियां देंगे, उनका जिक्र कुछ इस प्रकार है-

पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की अपनी राशि है। शुक्र ग्रह का पहले कुंभ और फिर मीन राशि में वृषभ राशि वालों के लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म और इनकम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे। करियर में तरक्की के आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग या कला, संगीत से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। रिश्तों में मधुरता का अनुभव होगा। आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है, जो शुक्र की मित्र राशि है और यह बुध की राशि है। शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। शुक्र देव आपकी राशि से नवम और कर्म भाव पर गोचर करेंगे। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं हर कार्य के लिए योजना बनाएंगे और उनको अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में किए गए प्रयास आपके लिए सार्थक नजर आएंगे। साथ ही आप काम कारोबार से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

PunjabKesari ShukraTransit

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। शुक्र ग्रह कन्या राशि के लिए पंचम भाव का कारक ग्रह हैं। इस गोचर के दौरान आपको शिक्षा, प्रेम और संतान प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपकी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा में वृद्धि होगी। आपकी शादी के योग बन सकते हैं और रिश्तों में मधुरता आएगी। इस गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में वृद्धि का अनुभव होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, और आप नए दोस्त बनाएंगे। आपकी यात्राएं सफल होंगी और  शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे।
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा वक्त रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी, और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344  

PunjabKesari ShukraTransit

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!