Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Oct, 2026 01:46 AM

मेष- आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को
मेष- आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आएगा। तन-मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। गले में खराश हो सकती है।
वृष- आज वृष राशि वालों के जीवन में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निराशा हाथ लगेगी। किसी दोस्त से अनबन होने की संभावना है। साथी की बेवफाई से रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।
मिथुन- किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। लव पार्टनर से कोई स्पेशल तोहफा मिलने से मन सारा दिन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के युवा ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के छात्र स्कूल के किसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
सिंह- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। नए व्यापार के लिए किसी परिजन की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने की संभावना है।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। बच्चों में उत्साह बढ़ेगा पर पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
तुला- आज पिता से कोई मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस में आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ बैठकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।
वृश्चिक- आज कार्यस्थल पर गलती न होते हुए भी उसका हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। कारोबार में बाकियों के मुकाबले पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका पूरा रुझान रहेगा। हाथ-पैर में दर्द रहेगा।
धनु- आज अपने लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका हाथ से चूक न जाए। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी या कोई कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अच्छी सेहत को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
कुंभ- किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी रुकी हुई डील के फाइनल न होने के कारण परेशान रहेंगे। सरकारी कामों को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।
मीन- साथी के साथ मिलकर मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर के लिए कोई जरूरी वस्तुएं खरीद सकते हैं। भाई-बहन के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।