Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Oct, 2026 01:57 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से दूर जाना पड़ेगा।
मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से दूर जाना पड़ेगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।
वृष- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर दोस्तों के साथ बहस होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
मिथुन- आज करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी दोस्त की पार्टी पर जाने का प्लान बनाएंगे, मौज-मस्ती के भरपूर मोके मिलेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से प्रमोशन मिलने की संभावना है। पिता से कोई अनमोल चीज मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह- सोशल मीडिया से जुड़े लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। बिजनेसमैन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यापारी से कोई डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। थकान होने की वजह से निराशा बढ़ सकती है।
कन्या- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में बॉस के साथ मधुरता बनी रहेगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आने का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।
तुला- आज दिन की शुरुआत में ही कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घर का जरूरी सामान लेने मार्केट जाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। ग्रॉसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा। दांतों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
धनु- संतान की किसी गलती को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में न होने से निराशा बनी रहेगी। जीवनसाथी की किसी बात का बुरा लग सकता है।
मकर- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। मन में चल रही उदासी को दूर करने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिर दर्द और एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है।
कुंभ- आज नौकरीपेशा लोगों को काम के चलते कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हक में नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात कहने का प्रयास करेंगे। कमर दर्द की परेशानी योगा के जरिए दूर हो सकती है।
मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोग अपने साथी को परिवार वालों के साथ मिलवा सकते हैं। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वजन अचानक से बढ़ सकता है।