Edited By Sarita Thapa,Updated: 19 Oct, 2026 07:03 AM

जारी नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसके चलते शनिवार को भी 48,470 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था तो वहीं रविवार सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी...
कटड़ा (अमित): जारी नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसके चलते शनिवार को भी 48,470 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था तो वहीं रविवार सुबह 5:00 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें यात्रा पंजीकरण कक्ष के बाहर देखने को मिलीं। श्रद्धालु पर्याप्त आर.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर सुरक्षा जांच करवा कर यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए।
आंकड़े बताते हैं कि 8 नवरात्रों के दौरान अब तक लगभग 3,61,401 लाख श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से मिले आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पहले नवरात्र पर 47,374, दूसरे नवरात्र पर 48,280, तीसरे नवरात्र पर 46,449, चौथे नवरात्र पर 41,863 , 5वें नवरात्र पर 39,691, छठे नवरात्र पर 41612, 7वें नवरात्र पर 48,470 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। तो वहीं रविवार को लगभग 47,662 श्रद्धालुओं ने आर.एफ.आई.डी. लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था।
श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर माता रानी के जयघोष करते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जा रही हिदायतों का पालन करते हुए आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वैष्णो देवी भवन पर से मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी भवन पर भी श्रद्धालु माता रानी के भजनों को सुनते हुए, भवन पर हुई सजावट का आनंद लेते हुए दर्शनों हेतु आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ