LockUp शो के बीच प्रेग्नेंट हुईं Akanksha Chamola, बोलीं- मैं मां बनने वाली हूं, राम कपूर ने पूछा- कौन है पिता ?

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 03:52 PM

akanksha chamola pregnancy

Akanksha Chamola in Lockup : टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलटी शो लॉकअप 2 में अपने बेबाक अंदाज और चौकाने वाले बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शो में आने के बाद से ही वह लगातार ऐसे खुलासे और मजाकिया टिप्पणियां...

Akanksha Chamola in Lockup : टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलटी शो लॉकअप 2 में अपने बेबाक अंदाज और चौकाने वाले बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शो में आने के बाद से ही वह लगातार ऐसे खुलासे और मजाकिया टिप्पणियां कर रही हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में उनका एक और बयान सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

शो की शुरुआत में ही आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में गौरव खन्ना से तलाक लेने से बात कहकर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया, जिससे भी काफी चर्चा हुई। वहीं, शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। इसके अलावा लैला उर्फ़ वरुण यादव के साथ भी उनकी मस्ती और नोंक-झोंक भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

Akanksha Chamola Pregnancy

आकांक्षा बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं
हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में एक ऐसा मजेदार वाकया देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। शो के दौरान होस्ट राम कपूर ने लैला के पास जाकर मजाकिया अंदाज में कहा कि आकांक्षा चमोला दावा कर रही हैं कि वह प्रेग्नंट हैं और उनके होने वाले बच्चे के पिता कोई और नहीं बल्कि लैला यानि वरुण हैं। 

इतनी बात सुनते ही वहां बैठे लोग जोर-जोर से हसने लगे। इसी बीच धीरज कपूर ने बोला कि मुझे पहले से पता था, ऐसा ही होगा।  इसके बाद राम कपूर, लैला को साथ लेकर आकांक्षा के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए पूछा, "बताइए, आपके होने वाले बच्चे के पिता कौन हैं?" इस सवाल पर आकांक्षा ने बिना किसी झिझक के हंसते हुए जवाब दिया, "लैला।" यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंस पड़े।

Akanksha Chamola Pregnancy

लैला ने कहा- शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से
इसके बाद माहौल और भी हल्का हो गया जब लैला ने हसते हुए कहा, अरे बेटा ... सबको मत बताओ। इस पर राम कपूर ने भी मजाक में चुटकी लेते हुए कहा, अब पामेला क्या सोचेगी ? जवाब में लैला ने हसते हुए कहा, मैं तो पहले ही बोल चुका हूं कि शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से। ओस मजेदार बातचीत के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। 

हालांकि, शो का यह मजाक हर किसी को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आकांक्षा चमोला की आलोचना की। कुछ लोगों का कहना था कि केवल सुर्खियां बटोरने या कंटेंट बनाने के लिए इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। वहीं कई यूजर्स ने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए लिखा कि आकांक्षा को उनसे सीख लेनी चाहिए।

Akanksha Chamola Pregnancy

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!