फिर विवादों में Aly Goni ! हिंदू भगवान के नाम पर Elvish Yadav का घी ब्रांड, 'नमो नारायण' न बोलने पर हुए ट्रोल

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 04:37 PM

aly goni controversy

Aly Goni Controversy : हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अली गोनी एक फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। धर्म की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में एल्विश यादव ने अपना एक घी ब्रांड लांच किया है

Aly Goni Controversy : हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अली गोनी एक फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। धर्म की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में एल्विश यादव ने अपना एक घी ब्रांड लांच किया है, जिसका नाम है नमो नारायण घी और जब अली ने इस घी को लेकर वीडियो बनाई तो उन्होंने इसका पूरा नाम नहीं लिया। इसी बात को लेकर अली गोनी ने वीडियो बनाकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर- 
 
हाल ही में अली गोनी ने जब एल्विश यादव का घी प्रमोट किया तो उन्होंने उसका नाम लिया। इस वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने घी का नाम नहीं लिया। लोगों का कहना है कि घी का नाम हिन्दू भगवान के ऊपर है, इस वजह से उन्होंने इसका नाम नहीं लिया। इसी बीच अली गोनी ने फिर से एक वीडियो शेयर कर के ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। 

अली गोनी ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब 
अली गोनी ने फिर से एक वीडियो बनाई और एल्विश के घी का नाम लिया नमो नारायण, इसी के साथ उन्होंने उन लोगों को भी खूब सुनाया जो उन्हें बिना सोचे-समझे ट्रोल कर रहे हैं। 

ट्रोलर्स को बोले- कुछ नया ढूंढो 
अली गोनी ने कहा, 'नमो नारायण...आप लोगों को कुछ नया नहीं मिला बात को बनाने का, तो आप लोगों ने ये बना दिया, मैं तो बस घी की तारीफ कर रहा था। मैंने तो सोचा भी नहीं था कि आप लोग नाम को लेकर इतना बड़ा इशू बना दोगे, यह बहुत फनी है। मैं कभी इन चीजों पर इतना ज्यादा ध्यान नहीं देता लेकिन ये बहुत फनी था।'

आगे उन्होंने कहा कि मुझे कोई भी नाम लेने से कोई प्रॉब्लम नहीं हैं। मेरे लिए सारे भगवान एक समान हैं, मुझे ट्रोल करने के लिए कुछ नया ढूंढ़ो। इसी के साथ उन्होंने एल्विश की तारीफ करते हुए कहा घी बहुत बढ़िया है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!