Edited By Prachi Sharma,Updated: 30 Aug, 2026 07:46 PM

Archana Puran Singh on Samay raina : हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना गौतम समय रैना ने फेमस शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में पहुंची और इस दौरान पैनल में अर्चना और ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें 'ओरी' के नाम से भी जाना जाता है, शामिल थे। शो के दौरान, समय ने एक...
Archana Puran Singh on Samay raina : हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना गौतम समय रैना ने फेमस शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में पहुंची और इस दौरान पैनल में अर्चना और ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें 'ओरी' के नाम से भी जाना जाता है, शामिल थे। शो के दौरान, समय ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए अर्चना पर तंज कसा।
शो में AR तिवारी नाम के एक कंटेस्टेंट ने भोजपुरी शायरी सुनाई। जब समय ने उनसे पूछा कि शायरी के अलावा वह क्या करते हैं, तो कंटेस्टेंट ने कहा कि वह डांस, व्लॉगिंग और रैपिंग भी करते हैं।
इसके बाद समय ने अर्चना का मज़ाक उड़ाने का मौका लपक लिया, जो अक्सर अपने परिवार के व्लॉग शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट से कहा, "क्या तुमने व्लॉग कहा ? व्लॉगिंग के लिए किसी टैलेंट की जरूरत नहीं होती।
अर्चना ने इस टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया। समय को करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "गाली देना टैलेंट है।" उनके जवाब पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं, जबकि समय के पास तुरंत कहने के लिए कुछ नहीं था।
हालांकि, बाद में समय ने एपिसोड के दौरान अर्चना की मशहूर हंसी का मजाक उड़ाना जारी रखा।
कॉमेडियन ने अपने मज़ाक में अर्चना के परिवार का भी ज़िक्र किया। उनका परिचय देते हुए, समय ने 'कुछ कुछ होता है' में उन्हें मिस ब्रिगेंज़ा के रूप में देखने की बात याद की और फिर उनके फैमिली व्लॉग्स पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मैंने आपके व्लॉग देखे हैं, न तो आपके पति काम करते हैं और न ही आपके 'निकम्मे बेटे'। आपके घर में तो उल्टा पितृसत्ता वाला सिस्टम चल रहा है। सिर्फ़ औरतें ही काम कर रही हैं।
अर्चना के बेटे, आर्यमान और आयुष्मान सेठी, सामने वाली लाइन में बैठे थे और इस मजाक पर हंस पड़े। फिर अर्चना भी हंसीं और उन्हें वहां बैठने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, "मैंने तुम्हें मना किया था कि सामने वाली लाइन में मत बैठना, इस तरह शोहरत नहीं मिलती, बल्कि बेइज्जती होती है।
अर्चना ने दिसंबर 2024 में अपने परिवार के साथ YouTube व्लॉगिंग का सफर शुरू किया था। उन्होंने अपने पति परमीत सेठी और बेटों, आर्यमान और आयुष्मान सेठी के साथ मिलकर 'AAAP Ka Parivaar' चैनल शुरू किया था।