Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Aug, 2026 01:38 PM

Arjun Bijlani : हाल ही टीवी इंडस्ट्री से एक खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी कार हादसे का शिकार हो गए हैं। खबरों के मुताबिक शूटिंग से वापिस घर आते समय उनका एक्सीडेंट हो गया है। अच्छी बात यह है कि अर्जुन इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित...
Arjun Bijlani : हाल ही टीवी इंडस्ट्री से एक खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी कार हादसे का शिकार हो गए हैं। खबरों के मुताबिक शूटिंग से वापिस घर आते समय उनका एक्सीडेंट हो गया है। अच्छी बात यह है कि अर्जुन इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। यह घटना उनके आने वाले शो चुंबक की रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले हुई है। अर्जुन जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन के सिलसिले में बाहर गए थे। शूटिंग से वापस लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, राहत की बात है कि इस दुर्घटना में अर्जुन को किसी तरह की चोट नहीं आई। कार में मौजूद बाकी लोग भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस शो में नजर आएंगे अर्जुन
हाल ही में अर्जुन बिजलानी अपने नए शो चुंबक के प्रमोशन के लिए इंडियन गेम शो में पहुंचे थे। शो में उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज को लेकर चर्चा की। चुंबक की स्टार कास्ट में अर्जुन बिजलानी के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह और मानसी पारेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है, जिसे दर्शकों के लिए जल्द पेश किया जाएगा।

जीत चुके हैं रियलिटी शो
अर्जुन बिजलानी इससे पहले भर्ती सिंह के पॉपुलर फूड रियल्टी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी नजर आ चुके हैं, जहां उनकी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ बनाई गई थी। इसके अलावा पिछले साल उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। शो के विजेता के तौर पर अर्जुन को 28 लाख की इनामी राशि के साथ लक्ज़री हैंपर और कई अन्य गिफ्ट्स भी मिले थे।