कान्स में गूंजी ‘बालन द बॉय’ की सफलता, अब Zee Music Company के साथ हुई बड़ी डील

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 03:26 PM

balan the boy zee music company partnership before release

19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म Balan The Boy लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान मार्चे डू फिल्म में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म Balan The Boy लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान मार्चे डू फिल्म में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने फिल्म के म्यूज़िक राइट्स के लिए  Zee Music Company के साथ साझेदारी की है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली थी जबरदस्त सराहना
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और तालियों के साथ इसका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस प्रतिक्रिया ने फिल्म को रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बना दिया। यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

पहचान और भावनाओं की कहानी है फिल्म
फिल्म का निर्देशन Chidambaram ने किया है, जबकि इसकी कहानी Jithu Madhavan ने लिखी है। फिल्म पहचान, अपनापन और भावनात्मक संघर्ष जैसे विषयों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। मेकर्स का दावा है कि यह एक संवेदनशील और दिल को छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music South (@zmcsouth)

Zee Music Company ने जताया उत्साह
म्यूज़िक राइट्स हासिल करने के बाद Zee Music Company के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुजल पारेख ने कहा कि फिल्म का साउंडट्रैक इसकी भावनात्मक गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। उन्होंने संगीतकार Sushin Shyam के काम की सराहना करते हुए कहा कि यह संगीत भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के श्रोताओं तक पहुंचेगा।

KVN प्रोडक्शंस ने कही ये बात
KVN प्रोडक्शंस के चेयरमैन वेंकट के. नारायण ने कहा कि उन्हें फिल्म के ऑडियो रिलीज़ के लिए Zee Music Company के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। उनके मुताबिक सुशिन श्याम ने फिल्म के लिए बेहद प्रभावशाली संगीत तैयार किया है और Zee Music की व्यापक पहुंच इसे लाखों श्रोताओं तक पहुंचाने में मदद करेगी।

निर्माता शैलजा देसाई फेन ने बताया खास
फिल्म की निर्माता शैलजा देसाई फेन का कहना है कि ‘बालन द बॉय’ का संगीत कहानी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का म्यूज़िक दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ेगा और सुशिन श्याम ने एक बार फिर अपने संगीत से कमाल किया है।

19 जून को पांच भाषाओं में होगी रिलीज़
KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी बालन द बॉय 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। कान्स में मिली सराहना और अब Zee Music Company के साथ हुई साझेदारी ने फिल्म को रिलीज़ से पहले ही चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!