Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jul, 2026 04:58 PM

Singer Bonnie Tyler Passes Away : म्यूजिक इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड की दिग्गज दायिका बॉनी टायलर, जिन्होंने अपने गीत टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई
Singer Bonnie Tyler Passes Away : म्यूजिक इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड की दिग्गज दायिका बॉनी टायलर, जिन्होंने अपने गीत टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 75 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी टीम और परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि बॉनी का निधन बुधवार को पुर्तगाल के एक अस्पताल में हुआ, जहां वह लम्बे समय से बीमारी के चलते इलाज करा रही थीं। उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की गई।
परिवार ने निजता बनाए रखने की, की खास अपील
'टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट' और होल्डिंग आउट फॉर एक हीरो जैसे सुपरहिट गानों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली बॉनी टायलर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके परिवार ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए कहा की जल्द ही अंतिम संस्कार और अन्य जरुरी जानकारियां साझा की जाएंगी। फ़िलहाल उन्होंने सभी से अपील है की इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करें।

टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट गाने से मिली घर-घर में पहचान
बॉनी टायलर का जन्म 8 जून 1951 को हुआ था और उनका असली नाम गेनर हॉपकिंस था। अपनी शानदार आवाज के बलबूते पर उन्होंने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया। अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक चार्ट्स में काफी समय तक उनके गाने लम्बे समय तक छाए रहे। साल 1977 उनके जीवन का सबसे अच्छा साल था, इस वर्ष उन्हें देश-दुनिया में खूब पहचान मिली। इसके बाद 1983 में Total Eclipse of the Heart गाना आया। इस गाने के बाद उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इस गाने ने उन्हें घर-घर में स्टार बना दिया। आज भी इस गाने की उतनी ही लोकप्रियता है, जितनी पहले थी। इसके आधिकारिक म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 1 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
