मुझे उसके बैग में condoms मिले थे... इस एक्ट्रेस के बताया प्रेग्नेंसी के दौरान पति ने दिया था धोखा

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 04:21 PM

charu asopa on rajeev sen cheating allegation

Charu Asopa : साल 2019 में टीवी अभिनेत्री चारू आसोपा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का विवाह हुआ था। २०२१ में इस दम्पति ने अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया लेकीन जल्द ही बेवफाई के आरोपों के कारण दोनों के संबंधों में कड़वाहट आ गई।

Charu Asopa : साल 2019 में टीवी अभिनेत्री चारू आसोपा और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन का विवाह हुआ था। २०२१ में इस दम्पति ने अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया लेकीन जल्द ही बेवफाई के आरोपों के कारण दोनों के संबंधों में कड़वाहट आ गई। चारु का दावा है कि जब राजीव बिना कोई जानकारी दिए दिल्ली चले गए थे तो उनके बैग से अफेयर के सबूत हाथ लगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने राजीव के सामान में कंडोम मिले थे। 

Charu Asopa on Rajeev Sen Cheating Allegation

 प्रेग्नेंसी के दौरान पति ने दिया धोखा 
चारू आसोपा ने राजीव सेन पर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बेवफाई करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि प्रेग्नेंसी के दौरान, जब वे मुंबई में थी तो राजीव घंटों घर से गायब रहते और देर रात वापिस आते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि राजीव देर तक बाहर रहने के कई बहाने ढूढ़ने थे, कभी कहते थे कि वे कार में ही सो गए तो कभी कहते थे कि बांद्रा के किसी कैफे में ट्रैफिक कम होने का इंतजार कर रहे थे। 

Charu Asopa on Rajeev Sen Cheating Allegation

 मारपीट का भी लगाया आरोप 
इतना ही नहीं एक्ट्रेस चारु ने राजीव पर शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था और बताया कि मामला पुलिस शिकायत तक पहुंच गया था। हालांकि, रिश्ते को बचाने और अपने प्यार की वजह से वह राजीव के माफ़ी मांगने पर उन्हें बार-बार माफ़ कर दिया करती थीं। 

2019 में शादी के बंधन में बंधे इस दंपति के घर 2021 में बेटी जियाना का जन्म हुआ। आपसी विवादों के चलते इनके रिश्ते में कई बार अलगाव और सुलह का दौर चला। चारू ने बेटी की खातिर और राजीव के सुधरने के वाडे पर एक बार तलाक की प्रक्रिया रोक भी दी थी, पर यह सुलह ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। आखिरकार जून 2023 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। 

Charu Asopa on Rajeev Sen Cheating Allegation

पति ने इन आरोपों को किया ख़ारिज 
 दूसरी तरफ, राजीव ने चारु के सभी दावों का खंडन करते हुए उन और अभिनेता करण मेहरा के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। चारु ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्हें झूठा बताया।  तलाक के बाद चारू ने अपनी बेटी ज़ियाना की बेहतर परवरिश के लिए राजीव के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की इच्छा जताई। उनका मानना है कि ज़ियाना को अपने पिता का प्यार और समय पूरा मिलना चाहिए, और यह स्थिति उनके लिए अपने माता-पिता को किसी कड़वे या अस्वस्थ रिश्ते में पिसते देखने से कहीं बेहतर है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!