Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jul, 2026 04:25 PM

Dhamaal 5 Update : बॉलीवुड की सबसे फेमस और चर्चित फ्रेंचाइजी धमाल का चौथा भाग धमाल 4 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म का ट्रेलर और दमदार स्टारकास्ट दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुके हैं।
Dhamaal 5 Update : बॉलीवुड की सबसे फेमस और चर्चित फ्रेंचाइजी धमाल का चौथा भाग धमाल 4 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म का ट्रेलर और दमदार स्टारकास्ट दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुके हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली कड़ियों की तरह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी। इसी बीच फ्रेंचाइजी के भवष्य को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें धमाल 5 को लेकर अहम अपडेट मिला है।
क्या आएगी धमाल 5 ?
रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 के क्लाइमैक्स में एक ऐसा सीन है, जो यह दर्शाता है कि इसके बाद जल्द ही धमाल 5 आएगी। यदि अगर लोगों को धमाल 4 पसंद आती है तो पिछली फिल्मों की तरह ही धमाल 5 भी दर्शकों को भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन का अनुभव देगी।
धमाल 4
निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म धमाल 4 में फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय कलाकार अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी
एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। वही ओस बार फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और रवि किशन जैसे नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और भी दमदार हो गई है।
फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान इंद्र कुमार ने संभाली है, जबकि इसके निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं।
धमाल 4 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है ?
10 जुलाई यानि कल धमाल सिनेमाघरों में दस्तक देगी और लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। हर कोई बेसब्री से इस फिल्म का इन्तजार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कॉमडी फिल्म पहले दिन 12 से लेकर 15 करोड़ रूपये की ओपनिंग कर सकती है। यदि अगर दर्शकों ने इस फिल्म को प्यार दिया तो यह सोच से भी ज्यादा पैसा कमाएगी।