''Soul तो तूने छोड़ रखी है, आत्मा भी छुड़वा देंगे''... Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर के बाहर चली गोलियां

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:16 PM

diljit dosanjh news

Diljit Dosanjh : हाल ही में एक बार फिर से सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आई है। कपिल शर्मा के बाद अब सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चली हैं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने उठाई है। इस फायरिंग के बाद टायसन बिश्नोई और आरजू...

Diljit Dosanjh : हाल ही में एक बार फिर से सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आई है। कपिल शर्मा के बाद अब सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर गोलियां चली हैं। इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने उठाई है। इस फायरिंग के बाद टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है और साथ में धमकी भी है। हालांकि इस बात का ठोस सबूत नहीं है। 

Diljit Dosanjh news

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर जो ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं वो  टायसन बिश्नोई और मेरे भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने चलवाए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि तुम्हारा इंप्लॉई (गुरप्रताप कंग) लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शो पर मिलकर उनका फायदा ले उन्हें इस्तेमाल करता है। 

ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान उनसे पंजाब की एक बेटी को सपने दिखा कर प्रेग्नेंट कर दिया। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि दिलजीत के नाम पर उसने और भी लड़कियों के साथ अश्लील व्यवहार किया है। 

हम Diljit तुम्हें और तेरी team को benefit of doubt दे रहे हैं कि तुम इस बारे में अनजान हो। इसलिए हमको कोई message देके Diljit और उसकी team को की अपनी गलती से दूर करे। तुम पैसे और शो करने में इतने बिजी हो गए हो कि इंसान और गलत सही दिख रहा नहीं। इंसानियत भुला चुके हो शायद। तुम हमारे देश को Global level पर represent कर रहे हो इसलिए इतना समय दे रहे हैं।

हमने 2 बार पहले प्यार से मैसेज भी लगाया अब ये तीसरी warning है। इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेंगे। हमारा नेटवर्क सारे दुनिया में है किसी भी देश में चले जाओ हमें मिल लोग एक बार records check कर लो तब मजबूर मत करना सुधर जाओ। इसका नाम भी expose करेंगे और तुम सबके साथ में घूमने वाले बताएं एक बार सामने आ जाएं उनका इलाज अलग होगा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!