Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 May, 2026 11:42 AM

Diljit Dosanjh : सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। इंडिया के टूर के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।
Diljit Dosanjh : सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। इंडिया के टूर के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। छोटा हो या बड़ा हर कोई दिलजीत के गाने गाता है। हाल ही में 30 अप्रैल को कैलगरी में दिलजीत को कॉन्सर्ट हुआ और उसका एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है। उस वीडियो में कुछ ऐसा है कि हर कोई उसे सुन के इमोशनल हो गया है।
मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं...
कनाडा के इस कॉन्सर्ट में दिलजीत ने कहा है कि मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं और मुझे मौत से कोई डर नहीं लगता। उनके इस ब्यान को सुनने के बाद दिलजीत के फैंस टेंशन में आ गए हैं। उनकी इस वायरल वीडियो में दिलजीत अपने फैंस को है कि डरने की कोई बात नहीं है, मेरे बिना भी पंजाब का नाम हमेशा लिया जाएगा। जिस स्टेज पर मैं खड़ा हूँ, यही मेरा भगवान है। पिछले साल में दिसंबर में मैने अपना शरीर को छोड़ने की कोशिश की थी लेकिन अब ऐसा नहीं है, मुझे जाने से पहले कुछ काम करने है।

मैं ही हूं पंजाब ...
इसी के साथ दिलजीत कहते हैं कि में सबसे बहुत प्यार करता हूँ और किसी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। जो लोग मेरे साथ हैं, वही पंजाब की पहचान हैं. मैं ही पंजाब हूं, आप क्या कहते है?'
इस वीडियो के बाद उनके फैंस उनकी इस सोच को सुनकर काफी खुश हुए तो वहीं कुछ लोग काफी इमोशनल भी हो गए।
दिलजीत का वर्कफ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो फ़िलहाल उन्हें द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन में देखा गया है और जल्द ही वो इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा में देखे जाएंगे। ये फिल्म 12 जून को को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
