Edited By Prachi Sharma,Updated: 20 Jul, 2026 05:18 PM

Divyanka Tripathi : पूरे 10 साल के इन्तजार के बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुछ समय पहले ही दिव्यांका और उनके पति विवेक ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।
Divyanka Tripathi : पूरे 10 साल के इन्तजार के बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कुछ समय पहले ही दिव्यांका और उनके पति विवेक ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। मई उनके घर 2 बेटी आए और अब उन्होंने अपने घर पर उनके नामकरण जा फंक्शन करवाया है। अपने यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने इस पूजा की कुछ झलकियां शेयर की हैं।
जुड़वा बच्चों का हुआ नामकरण
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके जुड़वा बच्चों के जन्म को सवा महीना पूरा हो चुका है। इस शुभ अवसर पर परिवार ने घर में भगवान सत्यनारायण की पूजा का आयोजन किया।
व्लॉग में दिव्यंका अपने पति विवेक दहिया के साथ पूरे श्रद्धा और पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हुए नजर आई। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने बताया कि इसी शुभ दिन बच्चों का नामकरण संस्कार भी रखा गया है। इस दौरान दिव्यंका ने पान के पत्ते पर अपने दोनों बच्चों के नाम लिखकर नामकरण की रस्म पूरी की। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने जुड़वा बच्चों का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

इसी बीच दिव्यांका बात करते-करते काफी इमोशनल हो गई और कहा कि पिछले साल जब मैंने यह पूजा करवाई थी तो बस यही मांगा था की जल्दी से झोली भर दें और इस भगवान ने एक नहीं बल्कि 2 बच्चों के साथ मेरी झोली भर दी। किसी ने सच कहा है भगवान जब भी देते हैं छप्पड़ फाड़ के देते हैं।
बच्चों के कान में बोला नाम
पूजा के दौरान उन्होंने बच्चों के कान में नाम बोला लेकिन अभी तक उन्होंने दुनिया के सामने बच्चों का नाम रीविल नहीं किया है।
10 साल बाद बने माता-पिता
इन सुख भरे पलों को जीने के लिए दिव्यांका और उनके पति विवेक को शादी के बाद 10 साल तक इंतजार करना पड़ा। बता दें की कपल की शादी 8 जुलाई 2016 में हुई और 2026 में उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
लोगों के साथ उन्होंने खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था कि मेरे करण-अर्जुन आ गए।