Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jul, 2026 05:31 PM

Divyanka Tripathi : टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मार्च में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी और मई में जुड़वा बच्चों को जन्म देकर अपने...
Divyanka Tripathi : टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मार्च में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी और मई में जुड़वा बच्चों को जन्म देकर अपने परिवार में नई खुशियों का स्वागत किया। इसके बाद में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए पैरेंटहुड के खूबसूरत अनुभव फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपने ट्विंस का नामकरण संस्कार कराया, जिसके अवसर पर घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा भी आयोजित की गई। इसी खास मौके पर ये हैं मोहब्बतें में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली रुहानिका धवन उनसे और उनके जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंची। रुहानिका ने इस यादगार मुलाकात की कई प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचीं ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका धवन
रुहानिका धवन ने लोकप्रिय टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था। पर्दे पर मां-बेटी का रिश्ता निभाने वाली यह जोड़ी असल जिंदगी में भी बेहद करीब है। दिव्यांका, रुहानिका को अपनी बेटी जैसा स्नेह देती हैं, जबकि रुहानिका भी उन्हें प्यार से ईशी मां कहकर बुलाती हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होती हैं। दिव्यांका की गोद भराई समारोह में भी रुहानिका मौजूद थीं और उन्होंने उस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। अब वह दिव्यांका और विवेक के जुड़वा बच्चों से मिलने उनके घर पहुंची। इस यादगार मुलाकात की कई खूबसूरत तस्वीरें रुहानिका ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक और प्यारे कैप्शन के साथ फैंस के बाच साझा की हैं। ,
रुहानिका ने बच्चों पर जताया प्यार
रुहानिका धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया और उनके जुड़वा बच्चों के साथ नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में दिव्यांका का एक नन्हा बेटा रुहानिका की गोद में दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में बच्चे के प्रति उनका स्नेह और अपनापन साफ़ झलक रहा है। उनके चेहरे के भाव किसी बड़ी बहन की तरह प्यार और जिम्मेदारी से भर हुए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ रुहानिका ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "एक समय था जब मैं खुद उनकी बच्ची बनकर उनके साथ खेलती थी और आज उनकी नन्ही खुशियों को अपनी गोद में थामे हुए हूं। सच में, जिंदगी ने पूरा एक खूबसूरत चक्र पूरा कर लिया है। अब तो मैं मजाक में कह सकती हूं कि उनके तीन बच्चे हैं। और मुझे पूरा यकीन है कि इन जुड़वा बच्चों को दिव्यांका और विवेक से बेहतर माता-पिता नहीं मिल सकते।"
दिव्यांका ने दिया प्यार भरा जवाब
इसके बाद दिव्यांका ने जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया। दिव्यांका ने लिखा की तुमने मुझे मम्मी बनना सिखाया।अब इन नन्हे-मुन्नों को अपनी 'रूह दी' से बहुत कुछ सीखना है।'