Just Married,  तलाक के 12 साल बाद Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी, पहली बार दुनिया को दिखाया अपने पति का चेहरा

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 10:48 AM

ennifer winget marrige

Jennifer Winget Wedding : टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन उन्होंने कभी भी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

Jennifer Winget Wedding : टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन उन्होंने कभी भी इन अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। अब इन चर्चाओं के बीच जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी शादी की खबर पर आधिकारिक मुहर लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल के साथ शादी रचाई है। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाए दे रहे हैं। 
 
तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने की शादी

जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल के साथ क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की मनमोहक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिनमें उनकी वाइट वेडिंग की खूबूसरत झलक देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने टेलर स्विफ्ट का लोकप्रिय गाना Love Story भी जोड़ा। जेनिफर ने यूके में अपनी विदेशी पार्टनर के साथ सात फेरे नहीं बल्कि क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी में शादी की। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि...और आखिरकार हमारे सितारे एक ही हो गए। 

जेनिफर विंगेट ने पहली बार दिखाया अपनी पति का चेहरा 
सोशल मीडिया पर जेनिफर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें जेनिफर ने अपने पति का हाथ थामा हुआ है। एक फोटो में दोनों चर्च की रस्मों में दौरान एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने की कसमें लेते लिखे दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शादी के बाद दोनों ख़ुशी से मुस्कुराते और अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि एक अन्य तस्वीर में कपल एक-दूसरे को प्यार से किस करता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के साथ जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- जस्ट मैरिड। लेडीज एंड जेंटलमैन, कृपया खड़े होकर मेरे पति का स्वागत कीजिए। 

सेलेब्स दे रहे बधाइयां 
जैसे ही जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की है हर कोई उन्होंने बधाई दे रहा है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के सितारें भी जेनिफर को शादी की बधाई दे रहे हैं।  वहीं जन्नत जुबैर, वत्सल सेठ, मौनी रॉय, रीम शेख, नकुल मेहता, करणवीर बोहरा, आशीष चौधरी, रश्मि देसाई, दृष्टि धामी और भी सितारों ने उनको नई जीवन के शुरू करने की दुआए दीं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!