Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jul, 2026 01:24 PM

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna divorce rumours : नफ़्लिक्स के लॉकअप शो में आए दिन कोई न कोई बम फूट रहा है। इस सीजन के पहले दिन ही आकांक्षा ने पहले ही दिन सबके सामने से बता दिया था कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं
Akanksha Chamola and Gaurav Khanna divorce rumours : नफ़्लिक्स के लॉकअप शो में आए दिन कोई न कोई बम फूट रहा है। इस सीजन के पहले दिन ही आकांक्षा ने पहले ही दिन सबके सामने से बता दिया था कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद से पूरे सोशल मीडिया पर हर जगह बस उन्ही के तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। इसी के साथ आकांक्षा ने यह भी स्वीकार कर लिया था कि वो बाइसेक्शुअल हैं। इसके बाद विजिटर बनकर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे और इसके बाद हर किसी का खींच लिया। सोशल मीडिया पर गौरव और आकांक्षा की छोटी-छोटी क्लिप्स काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
तलाक के बाद गौरव खन्ना ने रखी अपनी राय
हाल ही में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने लॉकअप में पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने अपनी दिल की बातें की। गौरव ने कहा कि इस समय बाहर सिर्फ हमारे ही रिश्ते की बातें चल रही हैं। गौरव ने कहा कि अभी तक हम बस डिस्कस ही कर रहे थे लेकिन तुमने बिना फाइनल हुए सबके सामने इतना बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तुम्हे बहुत बुरा भला बोला है। लोग तुम्हे बोल रहे हैं कि तुम जानबूझ कर लोगों की सहानुभूति पाने के लिए ये सब कर रही हो। गौरव ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई क्योंकि कई लोग इस मुद्दे को लेकर उत्साहित नजर आए। इसी बातचीत के दौरान गौरव ने कहा कि अभी भी तुम मेरी क़ानूनी पत्नी हो।
जो मेरे साथ 10 साल तक खेल सकती है, वो
इसी बीच आकांक्षा काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि गौरव उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने मोटीवेट किया कि तुम शो जीत के ही आना। बातचीत के दौरान जब आकांक्षा ने फराह से पूछा कि क्या उनके पास शो जीतने का मौका है, तो फराह ने तुरंत उनकी बात बीच में रोक दी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा को गेम खेलने के तरीके या जीतने के लिए किसी सलाह की जरूरत नहीं है और उन्हें अपना खेल अपने दम पर खेलना चाहिए।
इसके बाद गौरव ने हस्ते-हस्ते मजाकिया अंदाज में कहा कि, मुझे लगता है मुझे नहीं पता? जो 10 साल खेल गई मेरे साथ, वो कोई भी शो जीत सकती है।’
इसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई गौरव खन्ना का साथ दे रहा है। किसी ने लिखा कि- ‘गौरव के लिए बुरा लग रहा है, इतना प्यार देने के बाद भी उन्हें यही मिला।