Ghamasaan Review: बुंदेलखंड के खौफनाक माहौल में सजी अपराध और बदले की कहानी, पढ़ें पूरा रिव्यू

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 10:31 AM

ghamasaan review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म हैवान...

फिल्म- घमासान (Ghamasaan)
स्टारकास्ट - अरशद वारसी (Arshad Warsi), प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi), इशिता दत्ता (Ishita Dutta), राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और जतिन गोस्वामी (Jatin Goswami)
डायरेक्टर- तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia)
रेटिंग- 3*

Ghamasaan: अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म ‘घमासान’ एक बार फिर दर्शकों को अपराध, डकैतों और पुलिस के बीच होने वाली जंग की दुनिया में ले जाती है। फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है, जिन्होंने बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि में कहानी को गंभीर और दमदार अंदाज में पेश किया है। फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी, इशिता दत्ता, राजपाल यादव और जितिन गोस्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘घमासान’ ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है, तो चलिए जानते हैं कैसी है यह फिल्म।

कहानी 
फिल्म घमासान की कहानी बुंदेलखंड से शुरू होती है जहां डकैतों का खौफ कायम है। अरशद वारसी यानी महाराज इन डकैतों का सरगना है जो अपने दम पर लोगों को डराकर-धमकाकर रखता है और अपने हिसाब से वोट डलवाता है। एक दिन उसके गिरोह का ही एक सदस्य उसके खिलाफ जाकर पुलिस से मिल जाता है जिसका पता महाराज को चल जाता है। इसके बाद वह उसकी बेरहमी से हत्या कर देता है और उसके सिर के साथ गांव के नौ लोगों के सिर भी बीच चौराहे पर रखवा देता है। इस घटना के बाद गांव के कुछ लड़के बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं वहीं दूसरी ओर लखनऊ से इंसपेक्टर आदित्य सिंह को भी बुलाया जाता है। अब कहानी आगे बढ़ने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आदित्य अपनी टीम के साथ मिलकर महाराज और उसके डकैतों के आतंक को रोक पाएगा...

एक्टिंग 
फिल्म घमासान में प्रतीक गांधी, अरशद वारसी, इशिता दत्ता, राजपाल यादव और जितिन गोस्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। प्रतीक गांधी ने इंस्पेक्टर आदित्य सिंह के किरदार को बेहद सहज और प्रभावशाली तरीके से निभाया है उनके अभिनय में किरदार की गंभीरता साफ नजर आती है। वहीं अरशद वारसी ने महाराज के किरदार में अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर साबित किया है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। इशिता दत्ता ने आदित्य सिंह की पत्नी की भूमिका को बखूबी निभाया है और उनके किरदार में भावनात्मक पक्ष को अच्छे से उभारा है। राजपाल यादव अपने सहज अंदाज में किरदार के साथ पूरी तरह फिट नजर आते हैं जबकि जितिन गोस्वामी ने भी अपनी भूमिका को जीवंत तरीके से निभाते हुए कहानी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

डायरेक्शन
फिल्म घमासान का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है और उन्होंने कहानी को एक गंभीर और रोचक अंदाज में पर्दे पर पेश किया है। फिल्म की कहानी में दम है हालांकि शुरुआत के करीब आधे घंटे की रफ्तार थोड़ी धीमी है जिसकी वजह से यह हिस्सा कुछ दर्शकों को बोरिंग लग सकता है। लेकिन इसके बाद कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है और धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर लेती है। इसके बाद फिल्म की रफ्तार और घटनाक्रम दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!