मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, गम में डूबे उनके चाहने वाले

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 04:44 PM

hal williams passed away

Hal Williams : मनोरंजन और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद दुःख खबर सामने आई है। लगभग छह दशकों तक अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज और अनुभवी अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार टीवी...

Hal Williams : मनोरंजन और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद दुःख खबर सामने आई है। लगभग छह दशकों तक अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज और अनुभवी अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार टीवी शोज और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हॉलीवुड समेत दुनियाभर के मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है। 

हैल विलियम्स का निधन से पसरा मातम 
आपको बता दें कि हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैल विलियम्स का निधन हो गया है। 91 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक अपने घर कैलिफोर्निया में उन्होंने अपने अंतिम क्षण बिताए। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम फ़ैल गया है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के कलाकार  सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

इस किरदार से मिली पहचान
हैल विलियम्स को असली पहचान मशहूर क्लासिक टीवी शो ‘Sanford and Son में अफसर स्मिटी स्मिथ के किरदार से मिली थी। इस लोकप्रिय शो में हैल विलियम्स ने एक पुलिस जासूस की भूमिका निभाई थीम जबकि उनके साथी अधिकारी हावर्ड प्लैट ने निभाया था। दोनों की शानदार कॉमिक केमिस्ट्री, बेहतरीन टाइमिंग और मजेदार नोकझोंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसकी वजह से उनकी जोड़ी टीवी की यादगार जोड़ियों में गिनी जाने लगी।

इंडस्ट्री को दी बहुत सी हिट फिल्में 
हैल विलियम्स ने सिर्फ टेलीविज़न ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी थी। उन्होंने दिग्गज अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड के साथ फिल्म The Rookie में स्क्रीन साझा की थी। उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!