पंजाबी सिंगर Inder Kaur की हत्या, एक तरफा प्यार में आशिक ने उठाया कदम...नहर में मिली लाश !

Edited By Updated: 19 May, 2026 06:14 PM

inder kaur murder

Punjabi Singer Inder Kaur : आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात होती रहती है जिसकी वजह से हर जगह दहशत फैल जाती है। दो दिन पहले ही नॉएडा में रहने वाली एक लड़की का ससुराल वालो ने मर्डर कर दिया। अब एक पंजाब से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

Punjabi Singer Inder Kaur : आए दिन कोई न कोई ऐसी वारदात होती रहती है जिसकी वजह से हर जगह दहशत फैल जाती है। दो दिन पहले ही नॉएडा में रहने वाली एक लड़की का ससुराल वालो ने मर्डर कर दिया। अब एक पंजाब से ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आपको बता दें कि पंजाब में रहने वाली पंजाबी सिंगर Inder Kaur की हत्या कर दी गई है। सिंगर इन्दर कौर की उम्र 29 साल बताई जा रही है, इस वारदात के बाद हर किसी के मन में खौफ का साया है। बता दें कि सोमवार सुबह नीलो नहर से इन्दर कौर की लाश मिली। इस मामले पर इन्दर कौर के परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ समय से मोगा का रहने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति इन्दर के साथ शादी करने का दवाब बना रहा था। जब इन्दर ने शादी से मना कर दिया तो उसने ये खौफनाक कदम उठाया। जानते हैं क्या था पूरा मामला-

इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुआ सफर 
इन्दर कौर के परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन सालों से इंदर कौर की उस व्यक्ति से दोस्ती थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर ही हुई थी, पहले तो सब सही चल रहा था लेकिन जब इन्दर को पता चला कि लड़का शादीशुदा है तो इन्दर ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब इन्दर ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया तो उसने ये सब खेल रचा। 

हत्या करने के लिए कनाडा से पंजाब आया आरोपी 
इस बात से नाराज होकर आरोपी इन्दर से बदला लेने के लिए नेपाल के रास्ते से नेपाल आ गया। इंदर कौर की हत्या अचानक नहीं हुई बल्कि उनको 6 दिन पहले ही अगवा कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक इंदर रात को 8 बजे के करीब गाड़ी में घर का सामान लेने के लिए बाजार गईं और फिर वापिस ही नहीं आई। वहां ही आरोपी ने बन्दूक की नौक पर इन्दर को किडनैप कर लिया था। इसके बाद सोमवार को नहर में इंदर कौर का शव बरामद हुआ। 

जानकारी के अनुसार आरोपी वापिस नेपाल के रास्ते से ही वापिस चला गया है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!