अभी भी मेरी हेल्थ Danger Zone से बाहर नहीं है...इलाज के लिए वापिस भारत आईं Jasmin Bhasin, शेयर किया इमोशनल मैसेज

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 01:39 PM

jasmin bhasin health update

Jasmin Bhasin health :  टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इन दिनों स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दुबई के एक अस्पताल से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें जैस्मीन...

Jasmin Bhasin health update :  टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इन दिनों स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दुबई के एक अस्पताल से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसमें जैस्मीन अस्पताल के बेड पर नजर आई। अपनबे बर्थडे पोस्ट में अली ने भावुक होते हुए लिखा कि उन्हें इस हालत में देखना उनके लिए बेहद मुश्किल है। 

अली की इस पोस्ट के बाद से ही फैंस लगातार जैस्मीन की सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। अब एक्ट्रेस आगे के इलाज के लिए भारत लौट आई हैं। भारत पहुंचने के बाद जैस्मीन ने अपनी हेल्थ को लेकर नया अपडेट साझा किया है, जिससे उनके चाहने वाले उनकी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। 
 
Danger Zone से बाहर नहीं है जैस्मिन
गौरमतलब है कि जैस्मीन भसीन इन दिनों टर्मिनल इलियटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया और उनकी चिंता व दुआओं के लिए धन्यवाद भी कहा। 

वीडियो में जैस्मीन ने बताया कि दुबई के डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रहने की सलाह दी थी। मेडिकल टीम का मानना था कि उनकी हालत अभी ऐसी नहीं है कि वे हवाई यात्रा कर सकें। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला था क्योंकि क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार वह अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं।

जैस्मीन ने भारत लौटर इलाह कराने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दुबई की अस्पताल की सुविधाएं, डॉक्टर और पूरा मेडिकल स्टाफ बेहद सहयोगी और बेहतरीन थे, जिसके लिए वो बहुत आभारी हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने देश में रहकर इलाज करवाना ज्यादा बेहतर समझा। जैस्मीन ने बताया कि डॉक्टरों ने जरुरी  इंजेक्शन देकर उनकी स्थिति को फिलहाल स्थिर किया, जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना हुईं। अब वह यहां एक अस्पताल में भर्ती होकर अपना आगे का इलाज जारी रखेंगी।

क्यों हुई जैस्मिन भसीन बीमार ?

जैस्मिन ने एक बार बताया कि उन्हें टर्मिनल इलियटिस  हुआ। हाल ही में वो अपना बर्थडे मनाने दुबई पहुंची और इसी बीच उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई, इस वजह से बीमारी की हालत में ही हस्पताल में उन्होंने केक काटा। 

इसके बाद जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते हुए लिखा कि- दुबई पहुंचने के अगले ही दिन मैं बहुत बीमार पड़ गई और मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा क्योंकि मुझे 'टर्मिनल इलियटिस' और सीरियस हाई-रिस्क इन्फेक्शन और सूजन का पता चला लेकिन उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और वापस आ जाऊंगी। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!