दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, अचानक हुई Jasmin Bhasin हस्पताल में भर्ती, Ali Goni ने दी हेल्थ अपडेट

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 12:04 PM

jasmin bhasin hospitalized

Jasmin Bhasin Health Update : रविवार को टीवी की अभिनेत्री Jasmin Bhasin ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए जैस्मीन अपने बॉयफ्रेंड संग दुबई पहुंची लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Jasmin Bhasin Health Update : रविवार को टीवी की अभिनेत्री Jasmin Bhasin ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए जैस्मीन अपने बॉयफ्रेंड संग दुबई पहुंची लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के बताया कि जैस्मिन की अचानक तबीयत खराब हो गई है, जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। 

इंफेक्शन की वजह से जैस्मिन की हुई तबीयत खराब 
रिपोर्ट्स के अनुसार जैस्मिन को इन्फेक्शन हो गई थी, जिस वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। अली गोनी ने हॉस्पिटल से उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ एक वीडियो में वो काफी बीमार नजर आ रही हैं लेकिन उन्होंने केक भी काटा है। 

Jasmin Bhasin Health Update
 
किस्मत को कुछ और ही मंजूर था
तस्वीरों के साथ अली गोनी ने एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा- हम यहाँ तुम्हारा जन्मदिन मनाने आए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। जन्मदिन की खुशियाँ मनाने के बजाय, हम अस्पताल के कमरे में हैं। तुम्हें तकलीफ़ में देखना इस ट्रिप का सबसे मुश्किल हिस्सा रहा है। तुम्हें फिर से स्वस्थ और मुस्कुराते हुए देखने के लिए मैं कोई भी जश्न छोड़ने को तैयार हूँ।

अल्लाह तुम्हें ढेर सारी खुशियाँ, अच्छी सेहत, प्यार और कामयाबी दे। जल्दी ठीक हो जाओ, आज मेरे दिल में बस यही एक जन्मदिन की दुआ है।  जन्मदिन मुबारक हो। हमेशा तुमसे प्यार रहेगा।

Jasmin Bhasin Health Update

शादी की अफवाहों पर अली गोनी ने दिया जवाब 
कुछ दिनों पहले ही अली और जैस्मिन की शादी की अफवाहें काफी उड़ रही थी लेकिन सोशल मीडिया पर अली गोनी ने पोस्ट कर के जवाब दे दिया है कि जब शादी करनी होंगी कर लेंगे, आप लोग अपना काम करें। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!