कैसे UnderGarments पहने हैं .... अकेले मेकअप रूम जाने से डर लगता था, इस मशहूर एक्ट्रेस ने बताया डायरेक्टर करता था गंदी बातें

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 05:18 PM

kamya panjabi revelation

Kamya Panjabi : टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक और साफ़-साफ़ बोलने वाले अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के संघर्षों और करियर के शुरुआती दिनों को लेकर खुलकर बातचीत की। काम्या ने बताया कि बचपन में उनकी...

Kamya Panjabi : टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक और साफ़-साफ़ बोलने वाले अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी के संघर्षों और करियर के शुरुआती दिनों को लेकर खुलकर बातचीत की। काम्या ने बताया कि बचपन में उनकी बीमारी के चलते उनके माता-पिता को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। वहीं, अपने पहले टीवी शो कहता है दिल के अनुभव को याद को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शो के डायरेक्टर सेट पर उनके साथ ऐसी बातें करते थे, जिनसे वह काफी असहज और सहमी हुई महसूस करती थीं। 

 Kamya Panjabi Revelation

कैसे UnderGarments पहने हैं .... 
हाल ही में एक्ट्रेस एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक परेशान करने वाला अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि कहता है दिल उनका पहला सीरियल था, जिसमें उन्होंने अभिनेता अमन वर्मा की बेटी का किरदार निभाया था। काम्या के मुताबिक, शो के डायरेक्टर सेट पर कुछ कलाकारों को काफी बुली करते थे और वह खुद भी इसका शिकार हुई थीं। 

एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में वह अपने डेब्यू शो को लेकर बेहद उत्साहित थीं लेकिन डायरेक्टर के व्यव्हार की वजह से धीरे-धीरे उनके लिए सेट पर जाना भी मुश्किल लगने लगा। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक सीन के दौरान, जब वह सीढ़ियों से दौड़ते हुए नीचे आ रही थीं, तब डायरेक्टर ने उनके इनर गारमेंट्स को लेकर कमेंट किया। काम्या के अनुसार, वह अक्सर मजाक के नाम पर ऐसी बातें कहते थे, जिन्हे सुनकर वह असहज और सहम जाती थीं। काम्या ने बताया कि सेट पर कई बड़े और अनुभवी कलाकार मौजूद थे और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा लेकिन डायरेक्टर के इस तरह के व्यव्हार ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। 

 Kamya Panjabi Revelation

पेरेंट्स ने मुझे बड़ा करने में बहुत स्ट्रगल देखा है
काम्य पंजाबी ने अपने जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि बचपन में  वह काफी बीमार रहती थीं। उनके परिवार में उनके चाचा को टीबी थी और बाद में वह भी इस बीमारी की चपेट में आ गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से आती हैं और उन्हें बड़ा करने के लिए उनके माता-पिता के काफी संघर्ष किया। 

इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पल को याद करते हुए बताया कि उन्हें आज भी अस्पताल का वह दृश्य याद है, जब वह वहां जाती थीं और उनके पिता रो रहे थे। उन्होंने बताया की उनकी फूड पाइप से जुड़ी समस्या के कारण उनकी सर्जरी भी हुई थी। इलाज के लिए उनकी मां को अपने सारे गहने तक बेचने पड़े और उन्हें अपना मंगलसूत्र भी बेच दिया था। इस मुश्किल समय में उन्हें अपने परिवार से खूब प्यार मिला। 
 Kamya Panjabi Revelation

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!