मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना... CJP प्रदर्शन पर भावुक हुई एक्ट्रेस Kavita Kaushik, दिल्ली पुलिस से की खास अपील

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 12:03 PM

kavita kaushik on cjp protest

Kavita Kaushik on CJP Protest : इस समय पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट की ही बातें चल रही हैं। इस मामले पर बड़े-बड़े सितारें अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए इस...

Kavita Kaushik on CJP Protest : इस समय पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट की ही बातें चल रही हैं। इस मामले पर बड़े-बड़े सितारें अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वीडियो में दिल्ली पुलिस से अपील की और कहा कि आपको प्रदर्शन करे रहे लोगों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए। अभिनेत्री की यह अपील उस समय सामने आई, जब सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक सोनम वांगचुक को उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20 वें दिन प्रदर्शन स्थल  गया। 

एक्ट्रेस ने दिल्ली पुलिस से की खास अपील
वीडियो में कविता ने कहा कि एक बात है कि आप लोगों की भी तो फैमिलीज होंगी- मां-बाप, बच्चे, भाई-बहन, रिश्तेदार। इसी दौरान उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि कल को भगवान न करे उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और उन्हें कोई फर्जी डॉक्टर ना मिले, बल्कि एक अच्छा डॉक्टर उनकी जान बचा सके इसलिए ये बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

 देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना
कविता ने पुलिस से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे छात्रों और आम नागरिकों के साथ सख्ती न बरतें और उन पर हाथ न उठाएं।

उन्होंने कहा, ‘जो भी हो, मेरे देश के बच्चों पर, देश के नागरिकों पर हाथ मत उठाना, उन्हें चोट मत पहुंचाना, बस इतना ही कहना है। अपने बल का प्रदर्शन इनके सामने मत करना।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि आदेश चाहे जो भी हो लेकिन आपका भी तो अपना मन है, दिमाग है, एक कॉन्शस है। उसी कॉन्शस का इस्तेमाल करना। मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन है। धन्यवाद।’

क्यों हो रहा जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट ?
CJP का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। संगठन का आरोप है कि हाल के समय में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी प्रमुख परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इन घटनाओं का असर देशभर के लाखों छात्रों पर पड़ा, जिन्हें मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि इस दबाव के चलते कुछ छात्रों ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!