कृति सेनन की मैडॉक के साथ 9वीं फिल्म, पहली बार करेंगी प्योर हॉरर में काम

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 02:23 PM

kriti sanon maddock ninth film pure horror

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्मों के जरिए लगातार नए किरदारों और जॉनर में हाथ आजमा रही हैं। ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘दो पत्ती’, ‘क्रू’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं कृति अब एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने...

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्मों के जरिए लगातार नए किरदारों और जॉनर में हाथ आजमा रही हैं। ‘मिमी’, ‘भेड़िया’, ‘दो पत्ती’, ‘क्रू’ और ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं कृति अब एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस मैडॉक फिल्म्स की एक बड़ी प्योर हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो मैडॉक के साथ यह उनकी नौवीं फिल्म होगी।

‘मिमी’ के बाद फिर बनेंगी सोलो लीड
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, कृति सेनन ने ‘कॉकटेल 2’ और ‘तेरे इश्क में’ को लेकर मिल रही सराहना के बाद अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में वह बतौर सोलो लीड नजर आएंगी। इससे पहले कृति मैडॉक फिल्म्स की ‘मिमी’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ऐसे में इस नए प्रोजेक्ट के जरिए एक बार फिर मैडॉक के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिल सकती है।

हॉरर-कॉमेडी से अलग होगी फिल्म
मैडॉक फिल्म्स अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति की यह अपकमिंग फिल्म पूरी तरह से हॉरर जॉनर पर आधारित होगी। यानी इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का नहीं, बल्कि डर और रोमांच पर फोकस देखने को मिल सकता है। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म की बाकी डिटेल्स का इंतजार
फिलहाल फिल्म के टाइटल, निर्देशक, बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर यह प्रोजेक्ट तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ता है, तो इसमें कृति सेनन का एक नया अंदाज देखने को मिल सकता है। अब दर्शकों को फिल्म से जुड़ी आधिकारिक घोषणा और बाकी अपडेट्स का इंतजार है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!