नहीं रही संगीत जगत की बुलंद आवाज, इस दिग्गज गायक का 69 की उम्र में हुआ निधन

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 11:44 AM

luís represas passed away

Luís Represas Passed Away : संगीत की दुनिया से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी मधुर आवाज और यादगार गीतों के दम पर कई दशकों तक श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज गायक और संगीतकार का निधन हो गया है।

Luís Represas Passed Away : संगीत की दुनिया से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी मधुर आवाज और यादगार गीतों के दम पर कई दशकों तक श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज गायक और संगीतकार का निधन हो गया है। 69 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे इस महान कलाकार के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर फ़ैल गई है। करीब पांच दशकों तक संगीत जगत को अपनी कला से समृद्ध करने वाले इस दिग्गज के जाने से एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया। 

 69 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 
पुर्तगाल के मशहूर और प्रतिष्ठित गायकों में गिने जाने वाले  लुईस रेप्रेसास का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की आधिकारिक उनकी मैनेजमेंट एजेंसी ने साझा की। इस खबर के सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई और उनके प्रशंकों के बीच गहरा दुःख छा गया। 

इस बैंड से मिली पहचान
लुईस रेप्रेसास का जन्म वर्ष 1956 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हुआ था। उन्होंने कम उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। 1970 और 1980 के देहस्का में उन्होंने ट्रॉवांटे नाम से एक संगीत बैंड की स्थापना की और उसके प्रमुख गायक के रूप में पहचान बनाई। इस बैंड ने अपने शानदार गीतों और अनोखी शैली से पुर्तगाली संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी।

1990 के दशक में ट्रॉवांटे बैंड के अलग होने के बाद लुईस रेप्रेसास ने बतौर सोलो आर्टिस्ट अपनी नई पहचान बनाई। उन्होंने कई यादगार और लोकप्रिय गीत गए, जिनमें फेटीसेरा भी शामिल है। उनके गाने आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किए जाते थे। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने देश और विदेश के कई नामी कलाकारों के साथ काम किया, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना और सम्मान मिला। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!