जिस सुपरहीरो ने जीता लाखों बच्चों का दिल, 75 की उम्र में एक्टर का हुआ निधन

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 11:23 AM

michael gray passed away

Michael Gray Passed Away : 1970 के दशक की टेलीविज़न सीरीज शजाम! में बिली बैटसन का किरदार निभाने वाले माइकल ग्रे का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को पाम डेजर्ट में प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हुआ।

Michael Gray Passed Away : 1970 के दशक की टेलीविज़न सीरीज शजाम! में बिली बैटसन का किरदार निभाने वाले माइकल ग्रे का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को पाम डेजर्ट में प्राकृतिक कारणों से उनका निधन हुआ।

ग्रे इस सुपरहीरो सीरीज में अपने किरदार के लिए मशहूर हुए थे, जो 1974 से 1976 तक तीन सीजन तक चली थी। बिली बैटसन के रूप में उनके अभिनय ने उन्हें युवा टीवी दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था। 1970 के दशक में वे कई टीन मैगज़ीन के कवर पर भी नजर आए थे।

‘शज़ाम!’ से जुड़ने से पहले, ग्रे ने 1972 में NBC की सीरीज़ ‘द लिटिल पीपल’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया था, जिसमें ब्रायन कीथ और शेली फैबारेस भी थे। इसके अलावा, वे ‘द ब्रैडी बंच’, ‘डायनेस्टी’, ‘मार्कस वेल्बी, M.D.’, ‘रूम 222’ और ‘द फ्लाइंग नन’ जैसे लोकप्रिय शो में भी नजर आए थे।

  Michael Gray Passed Away

ग्रे के सह-कलाकार जॉन डेवी ने उन्हें एक मिलनसार और दोस्ताना इंसान के रूप में याद किया, जिन्हें अभिनय करना और प्रशंसकों से मिलना पसंद था। शो के शुरुआती दिनों को याद करते हुए डेवी ने कहा, “‘शज़ाम!’ में मेरे पहले ही दिन, माइक और लेस ट्रेमेन ने मेरा स्वागत किसी राजा की तरह किया था।” “माइक एक बहुत ही प्यारे और अच्छे इंसान थे, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत शानदार था। उन्हें एक्टिंग करना पसंद था, शो में काम करना अच्छा लगता था, और हाल के सालों में उन्हें कॉमिक कॉन (comic cons) में जाना भी बहुत पसंद था। उन्हें फैंस से मिलना और उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा लगता था। माइक एक बहुत ही बेहतरीन इंसान थे। मुझे नहीं लगता कि उनके चेहरे से कभी मुस्कान हटी होगी।

2 सितंबर 1951 को शिकागो में जन्मे ग्रे, मियामी बीच, फ्लोरिडा में पले-बढ़े। बाद में, एक्टिंग की पढ़ाई करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए वे लॉस एंजिल्स चले गए, जहाँ उन्होंने पासाडेना प्लेहाउस (Pasadena Playhouse) से एक्टिंग सीखी।

  Michael Gray Passed Away

1976 में 'शज़ाम!' (Shazam!) के खत्म होने के बाद, ग्रे ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें एक ही तरह के किरदारों में बांधा जा रहा है (typecast किया जा रहा है)। इस दौरान, उन्होंने बच्चों के थिएटर एजुकेशन और पुरुषों के फैशन के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने अपनी पत्नी स्टेसी के साथ फूलों का बिज़नेस भी चलाया।

2012 में उनके करियर में फिर से नई जान आ गई, जब 'शजाम!' को DVD रिलीज़ के लिए रीमास्टर किया गया। ग्रे ने फैंस के इवेंट्स (fan conventions) में जाना शुरू किया और एक्टिंग में वापसी की। वे एनिमेटेड सीरीज आर्चर (Archer) और AMC के शो 'कॉमिक बुक मेन' (Comic Book Men) के कुछ एपिसोड्स में नज़र आए।
2023 में, वे 'शज़ाम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' (Shazam! Fury of the Gods) में एक छोटी सी भूमिका में दिखे। इसमें उन्होंने ज़ाचरी लेवी के 'कैप्टन मार्वल' के साथ एक सीन किया, जो मूल टेलीविजन सीरीज को एक सम्मान देने जैसा था।

2012 में फैनबॉय प्लैनेट  से बात करते हुए, ग्रे ने बताया कि कैसे फैंस ने उनसे कहा था कि उनके किरदार ने उनकी ज़िंदगी पर गहरा असर डाला है।
उन्होंने कहा, "मैं रोज ऐसे लोगों से मिलता हूं जो कहते हैं,आपको अंदाजा भी नहीं है कि बचपन में आपने मेरे लिए क्या किया है। आपने मुझे ज़िंदगी की मुश्किलों से उबरने में मदद की।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!