Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Aug, 2026 11:48 AM
Mohsin Khan engagement : मोहसिन खान की जिंदगी में अब एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को मोहसिन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया और...
Mohsin Khan engagement : मोहसिन खान की जिंदगी में अब एक नया और खूबसूरत अध्याय शुरू हो गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को मोहसिन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया और इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कपल की खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। मोहसिन ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखते हुए बताया कि आखिरकार उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है। खास बात यह रही कि एक्टर ने पहली बार अपनी मंगेतर तमन्ना का चेहरा भी फैंस को दिखाया, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तमन्ना संग मोहसिन खान ने की सगाई
इसी के साथ मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए दिल की बात लिखी। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उनके लिए पहले से ही एक बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वासी और भावुक लड़की को चुना हुआ था। मोहसिन के मुताबिक, उनकी होने वाली हमसफर हमेशा हसती-मुस्कुराती, मस्ती-मजाक करती, सपने देखती रहे।
कैसा था मोहसिन खान-तमन्ना का लुक
अपने इस खास दिन पर मोहसिन खान बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो के साथ सफ़ेद शर्ट पहनी थी, जिसे रेड टाई और मैचिंग रेड पॉकेट स्क्वायर ने और भी शानदार बना दिया। वहीं उनकी मंगेतर तमन्ना भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। उन्होंने फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था, जिसके अपर पार्ट पर चमकदार सीक्विन वर्क किया गया था। गाउन का स्टाइलिश कट उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। तमन्ना ने अपने ऑउटफिट के साथ हल्की ज्वेलरी और एलिगेंट मेकअप चुना, जिससे उनकी खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग और ग्लैमरस ड्रेस उभरकर नजर आए।
मोहसिन खान अपनी मंगेतर के लिए लिखा रोमांटिक नोट
या अल्लाह, तो यह कमाल की खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की- जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती-छिड़वाती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है - वह मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी।
जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, और जब तुमने पहली बार गाया "हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे" - तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे दिल को अपना ठिकाना मिल गया है।
मुझे मेरा हमसफ़र मिल गया था।

मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका 'हमसफ़र' (जीवनसाथी) मिलता है, तो उसके साथ रहने का फ़ैसला करना सबसे आसान और साथ ही सबसे ज़रूरी फ़ैसला बन जाता है।
शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या हो सकता है कि ज़िंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उनका मिलना तय होता है।
जब हम अपनी जिंदगीका यह नया सफ़र एक साथ शुरू कर रहे हैं - प्यार, दोस्ती और ज़िंदगी भर की यादों से भरा सफर तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फ़िल्म का एक डायलॉग कहना चाहूंगा, मेरे प्यार: "मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आँखों में कभी आंसू न आएं, हमेशा हंसती रहे, अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही ।
हमने जितने भी वादे किए हैं और जितने भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें से शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है। एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना।
हमारे नाम, मेरे प्यार और हमारे हमेशा साथ रहने की शुरुआत के नाम