'Indian Idol 12' के सिंगर Muhammad Danish के घर गूंजी किलकारी, नन्ही बेटी का किया स्वागत

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 03:06 PM

muhammad danish welcome baby girl

Muhammad Danish : Indian Idol 12 के फाइनलिस्ट और मशहूर सिंगर मोहम्मद दानिश के घर खुशियों ने दस्तक दी है। साल 2024 में पहले बच्चे के जन्म के बाद अब 2026 में वह दूसरी बात पिता बने हैं। दानिश और उनकी पत्नी ने अपने घर एक प्यारी-सी बेटी का स्वागत किया है।

Muhammad Danish : Indian Idol 12 के फाइनलिस्ट और मशहूर सिंगर मोहम्मद दानिश के घर खुशियों ने दस्तक दी है। साल 2024 में पहले बच्चे के जन्म के बाद अब 2026 में वह दूसरी बात पिता बने हैं। दानिश और उनकी पत्नी ने अपने घर एक प्यारी-सी बेटी का स्वागत किया है। 2023 में शादी के बंधन में बंधे सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अपनी नन्ही परी के साथ एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह उसकी कान में अजान पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास पल ने फैंस का दिल जीत लिया और लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 

मोहम्मद दानिश ने नन्ही बेटी का किया स्वागत 
मोहम्मद दानिश के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अल्लाह का शुक्रिया किया है। दानिश ने लिखा-हमारी नन्ही राजकुमारी आ गई है। अल्लाह की सबसे कीमती नेमत के लिए अल्हम्दुलिल्लाह।

लोगों को उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उन्हें खूब बधाई दे रहा है। 

इंडियन आइडल 12 से मिली पहचान है 
आपको बता दें कि मोहम्मद डेनिश इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर हैं। सूफी गायकी और बेहतरीन लाइव  परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है और उनकी आवाज लाखों लोगों के दिलों में राज करती है। द वॉयस सीजन 2 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और असली पहचान उन्हें  इंडियन आइडल 12 से मिली। हालांकि वो इस शो के विजेता नहीं बने थे लेकिन वह फिनाले तक पहुंचे थे। 

27 अप्रैल 2024 में हुई थी मोहम्मद दानिश की शादी 
अगर उनकी पर्सनल लाइफ को देखा जाए तो उन्होंने  27 अप्रैल 2024 को फरहीन अफरीदी से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और इससे पहले उनके पास एक बेटा भी है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!