Nikki Tamboli ने अपने Boyfriend Arbaz Patel को किया चीट ! 2 साल बाद रिश्ते में आई दरार, एक्ट्रेस ने पोस्ट डाल कर दी सफाई

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 04:58 PM

nikki tamboli arbaz patel breakup

Nikki Tamboli and Boyfriend Arbaz Patel : अभिनेत्री निक्की तंबोली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बिग बॉस मराठी 5 के मंच से अरबाज पटेल के साथ शुरू हुआ उनका प्रेम संबंध काफी समय से चर्चा में था लेकिन अब करीब 2 साल बाद इस...

Nikki Tamboli and Boyfriend Arbaz Patel : अभिनेत्री निक्की तंबोली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बिग बॉस मराठी 5 के मंच से अरबाज पटेल के साथ शुरू हुआ उनका प्रेम संबंध काफी समय से चर्चा में था लेकिन अब करीब 2 साल बाद इस रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आ रही है। अरबाज ने निक्की पर बेवफाई का आरोप लगाया है, जिसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। अलगाव की इन खबरों और अरबाज के आरोपों के बीच अब निक्की ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है चीटिंग के दावों पर अपना पक्ष रखते हुए जवाब दिया है। 

Nikki Tamboli Arbaz Patel Breakup

अरबाज ने लगाए निक्की पर लगाया चीट करने का आरोप 
हाल ही में अरबाज पटेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निक्की पर बेवफाई पर आरोप लगाते हुए इस रिश्ते के सच को जगजाहिर कर दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि किसी साथी को धोखा देना और फिर उसी के सामने आकर बेझिझक प्यार का नाटक करना बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। अपनी बात पूरी तरह अडिग रहते हुए अरबाज ने यह भी साफ़ कर दिया कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने जो कह दिया, सो कह दिया। 

Nikki Tamboli Arbaz Patel Breakup

निक्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जवाब 
अरबाज के तीखे तंज के बाद निक्की तंबोली ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए परोक्ष रूप से पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि कोई इंसान किसी नए व्यक्ति के आकर्षण में आकर धोखा नहीं देता बल्कि ऐसा तब होता है जब पुराना साथी अपने किए वादों को निभाना छोड़ देता है। सोशल मीडिया पर दोनों भले ही एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हों लेकिन उनके प्रोफाइल पर साथ वाली तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक निक्की या अरबाज में  से किसी ने भी औपचारिक रूप से ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। 

सोशल मीडिया पर दोनों भले ही एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हों लेकिन उनके प्रोफाइल पर साथ वाली तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 

Nikki Tamboli Arbaz Patel Breakup

बिग बॉस मराठी 5 से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी 
बिग बॉस मराठी 5 के मंच से निक्की और अरबाज की नजदीकियां बढ़ी थीं, जहां दोस्ती से शुरू उनका सफर प्यार में बदल गया। हाल ही में दोनों शो 
द 50 में भी नजर आए थे, जहां अरबाज ने नेशनल टीवी पर निक्की को प्रपोज  किया था और उनके इस खास पल के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!