फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 26 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलिवदा

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 11:28 AM

nimmy ferrari passed away

Nimmy Ferrari : नाइजीरियाई फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  Nimmy Ferrari का महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं।

Nimmy Ferrari : नाइजीरियाई फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  Nimmy Ferrari का महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं। 

बताया जा रहा है कि Nimmy Ferrari अपने नए घर में होने वाली हॉउसवार्मिंग पार्टी की तैयारियां में थीं लेकिन इस खास मौके से कुछ ही दिन पहले उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस के यूं अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुःख जाहिर कर रहे हैं। 

 26 की उम्र में ही हुआ एक्ट्रेस का निधन 
महज 26 साल की उम्र में नाइजीरियन एक्ट्रेस और मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के अचानक निधन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद फैंस और उनके चाहने वाले सदमे में हैं। 

एक्ट्रेस की करीबी दोस्त और साथी कलाकार  Kemity ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए Nimmy के निधन की जानकारी साझा की। उनकी पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस  लगातार एक्ट्रेस को श्रंद्धांजलि दे रहे हैं और उनके अचानक चले जाने पर दुःख जता रहे हैं। 

जश्न वाले घर में फैसला मातम 
निम्मी फेरारी ने हाल ही में नाइजीरिया के ओगुन स्टेट स्थित सागामू में अपने नए घर का सपना पूरा किया था। वह जल्द ही अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ इस नए आशियाने में हॉउसवार्मिंग सेलिब्रेशन करने वाली थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मजनूर था और इस ख़ुशी के जश्न से कुछ दिन पहले ही उनकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई। इस घटने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो  तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें निम्मी के नए घर के परिसर में ही उनकी कब्र खोदी नजर आ रही है। जिस जगह पर जल्द खुशियों और जश्न का माहौल बनने वाला था, वहीं उनकी अंतिम विदाई की तैयारियां होते देख फैंस और उनके करीबियों का दिल टूट गया। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!