मेरे Ex-Boyfriend ने मुझे सिगरेट से जला दिया था, वो बहुत Violent था... रियलिटी शो Alliance में एक्ट्रेस Niti Taylor ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 06:45 PM

niti taylor personal life

Niti Taylor : हाल ही में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद दर्दनाक दौर का जिक्र किया। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह कभी एक ऐसे रिश्ते में थीं, जो बेहद टॉक्सिक और...

Niti Taylor : हाल ही में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद दर्दनाक दौर का जिक्र किया। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह कभी एक ऐसे रिश्ते में थीं, जो बेहद टॉक्सिक और हिंसक था। नीति के मुताबिक, उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का व्यव्हार काफी आक्रमक था। उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उसने गुस्से में उनकी जांघ के अंदरूनी हिस्से को सिगरेट से जला दिया था। इस घटना के बाद उन्हें एहसास हुआ कि इस रिश्ते में रहना उनके लिए सही नहीं है, जिसके चलते उन्होंने उससे हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया। 

Niti Taylor Personal Life

मुझे सिगरेट से जला दिया था : नीति टेलर 
शो के दौरान नीति ने मिनी माथुर, रुही के सामने अपनी जिनि जिंदगी से जुड़ा दर्दनाक अनुभव साझा किया। उन्होंने अपने शरीर पर मौजूद जलने का निशान दिखाते हुए बताया कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड का स्वभाव बेहद आक्रामक और अस्थिर था। नीति के खुलासा किया कि एक बार उसने गुस्से में उन्हें सिगरेट से जला दिया था, जिसकी याद आज भी उनके शरीर पर एक निशाँ के रूप में मौजूद है। 

Niti Taylor Personal Life

बहुत वायलेंट और साइको था मेरा एक्स-बॉयफ्रेंड 
नीति ने आगे बताया कि एक रात उनके बॉयफ्रेंड का बिहेवियर पूरी तरह से बदल गया था। संयोग से उस दिन उसका जन्मदिन भी था और माहौल कागि तनावपूर्ण था। उन्होंने कहा कि बहस के दौरान उसने पहले उन्हें थप्पड़ मारा और उसी समय मैंने सोच लिया था कि मैं इस रिश्ते में नहीं रहूंगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उस समय मेरी उम्र बहुत काम थी और मुझे इतनी बातों की समझ भी नहीं थी। उनका एक्स-बॉयफ्रेंड पूरा साइको था, जिस वजह से दोनों का रिश्ता खराब हो गया। 

कौन हैं  Niti Taylor ?
कैसी ये यारियां से नीति ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्हें गुलाम, इश्कबाज जैसी सीरियल में देखा गया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। कैसी ये यारियां में पार्थ संग उनकी जोड़ी काफी फेमस हुई थी। आखिरी बार उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं 2 में देखा गया। 

Niti Taylor Personal Life

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!