मम्मा अब अकेली नहीं हैं ... Parag Tyagi के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, Shefali Jariwala के बाद अब इस खास का हुआ निधन

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 03:22 PM

parag tyagi emotional post

Parag Tyagi : कांटा लगा गर्ल के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए काफी समय हो गया है। उनके जाने का दुःख अभी भी दुनिया को लेकिन उनके पति अभी भी गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

Parag Tyagi : कांटा लगा गर्ल के नाम से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए काफी समय हो गया है। उनके जाने का दुःख अभी भी दुनिया को लेकिन उनके पति अभी भी गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं। आए दिन शेफाली की याद में पराग सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनके द्वारा अपलोड की गई तस्वीरें यह दिखाती हैं कि वो आज भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। अब हाल ही में ही फिर से पराग त्यागी को बहुत बड़ा झटका लगा है। 

पराग के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़ 
इसी दौरान पराग त्यागी को एक और गहरा सदमा झेलना पड़ा। उनकी बेहद प्रिय पालतू डॉग सिम्बा का भी निधन हो गया। सिम्बा उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य था। शेफाली जरीवाला और पराग दोनों का उससे गहरा भावनात्मक लगाव था। सिम्बा के चले जाने से पहले से ही दुःख में डूबे पराग का दर्द और बढ़ गया तथा उन्हें एक और बड़ी भावनात्मक क्षति का सामना करना पड़ा। 

इंस्टाग्राम पर शेयर कर जताया दुःख 
इस दुखभरी खबर की जानकारी पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने शेफाली जरीवाला और सिम्बा का एक पुराना, भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें शेफाली अपने प्यारे डॉग सिम्बा के साथ खूबसूरती पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच की गहरी बॉन्डिंग और स्नेह साफ़ दिखाई देता है, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए और उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। 

कैप्शन देख इमोशनल हुए फैंस 
पराग ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे देख हर कोई भावुक हो गया। इसी के साथ उन्होंने एक बहुत इमोशनल नोट भी लिखा-

 
''अब मम्मा अकेली नहीं हैं।  सिम्बा मम्मा के साथ बहुत खुश है..
आप दोनों (मेरी ज़िंदगी) से मिलने का और इंतज़ार नहीं कर सकता, उस पार। ''

 

सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी शेफाली जरीवाला-पराग की जोड़ी 
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी को टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शुमार किया जाता था। दोनों अपने पालतू डॉग्स से बेहद प्यार करते थे और अक्सर उनके साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। सिम्बा भी उनके परिवार का अहम सदस्य था, जो कई पोस्ट और वीडियोज़ में उनके साथ नजर आता था।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!